Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बसंत पंचमी: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश और दें खास दिन की बधाई
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ सरस्वती पूजा के लिए ही नहीं बल्कि शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी काफी शुभ माने जाते हैं। यह पावन दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं और उनसे सद्बुद्धि और अच्छी वाणी का आशीर्वाद मांगते हैं।

यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का सूचक है। इस मौसम में न तो बहुत ज्यादा ठंड होती है और न ही बहुत ज्यादा गर्मी। सुहावने मौसम के कारण ही बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है।
बसंत पंचमी के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेश भेजें और शुभकामनाएं दें।

1.
पीले पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग,
रंग बरसे पीला और छाये सरसों सी उमंग।
आपके जीवन में रहे सदा बसंत के रंग।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

2.
साहस शील हृदय में भर दे,
जीवन त्याग से भर दे,
संयम सत्य स्नेह का वर दे,
माँ सरस्वती आपके जीवन में उल्लास भर दे।
हैप्पी बसंत पंचमी।

3.
सरस्वती पूजा का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएगा खुशियां अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

4.
जीवन का यह बसंत, आप सबको खुशियां दे अनंत,
प्रेम और उत्साह का, भर दे जीवन में रंग,
बसंत पंचमी की बधाई...!

5.
किताबों का साथ हो पेन पर हाथ हो,
कॉपियां आपके पास हो पढ़ाई दिन रात हो,
जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हो,
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
