Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
Happy Bhai Dooj: भाई दूज के पावन अवसर पर भेजें ये शुभकामना संदेश
Bhai Dooj 2021 Wishes, Messages, Photos: हिंदू धर्म में भाई दूज पर्व का बहुत ख़ास महत्व है। यह भाई और बहन के प्रेम का त्योहार है। पंचांग के अनुसार, भाई दूज का उत्सव कार्तिक माहीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनके लंबी उम्र, अच्छी सेहत और कामयाबी की कामना मांगती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देता है। इस भाई दूज पर आप भाई या बहन से दूर हैं तो इन संदेशों की मदद से भेजें ये प्यार भरी शुभकामनाएं।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार।
भाई दूज की शुभकामनाएं

प्यारे भैया घर मेरे आना,
मुस्कुरा कर गले मुझे लगाना,
मिठाई और खाना खा कर जाना,
दुआएं लेकर मेरी जाना।
Happy Bhai Dooj

हे ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई,
मेरी माँ का दुलारा है मेरा भाई,
न देना उसे कोई कष्ट भगवन
जहाँ भी हो ख़ुशी से बीते उसका जीवन
और मिले खूब सारा आशीर्वाद।
हैप्पी भाई दूज

खुशनसीब होती है वो बहन,
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में उसके साथ होता है,
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।
भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज का पर्व है आया,
सजी हुई थाली हाथों में,
अधरों पर मुस्कान है लाया,
भाई दूज का पर्व है आया,
अपने संग कुछ स्वप्न सुहाने लेकर,
अपने आंचल में खुशियां भरकर,
कितना पावन दिन यह आया।
Happy Bhai Dooj

भाई दूज का है आया है शुभ त्यौहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे यह बंधन हमेशा खूब।
भाई दूज की शुभकामनायें !

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ माँगो उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज का त्यौहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।
भाई दूज की मंगलकामना



Click it and Unblock the Notifications
