Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Happy Birthday: क्या आप भी हैं जुलाई बेबी, इस माह पैदा हुए लोगों में होती है ये खास क्वालिटी
इंसान स्वयं और अपने आसपास के करीबी लोगों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहता है। खुद से जुड़ी जब कोई बात पता चलती है तब वो गहरायी में जाकर जानकारी पाने का इच्छुक हो जाता है। व्यक्ति की जन्म की तारीख, जन्म के महीने या फिर उसकी शारीरिक बनावट को लेकर व्यक्तित्व से जुड़े कई खुलासे किये जा सकते हैं। आज जानते हैं जुलाई माह में पैदा हुए लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है और कौन से गुण या अवगुण होते हैं।

होते हैं मजाकिया
जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोगों को हंसी मजाक करना अच्छा लगता है। इनका स्वभाव ही हंसमुख किस्म का होता है। इन्हें लोगों की खुशी का ध्यान रखना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, ये अपने इस हुनर के दम पर सीरियस माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं।

ज़िंदादिल
जुलाई में पैदा हुए लोग जिंदादिल होते हैं। ये दूसरे लोगों के जीवन में दखलंदाजी करने में यकीन नहीं करते हैं। ये दूसरे लोगों से भी इसी बात की उम्मीद करते हैं कि कोई इनकी पर्सनल लाइफ में टांग न अड़ाये। ये दूसरों के साथ जैसा बर्ताव करते हैं, वैसा ही सामने वालों से अपेक्षा भी करते हैं।

पार्टनर की प्राइवेसी का ख्याल
ये अपने पार्टनर को पूरी आजादी देते हैं और उनकी प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखते हैं। ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर भी इन्हें रिलेशनशिप में इस तरह की आजादी दे।

अट्रैक्टिव पर्सनालिटी
जुलाई में जन्म लेने वाले लोगों की पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है। इनका स्टाइलिंग सेंस काफी अच्छा होता है। ये दूसरों के सामने खुद को प्रस्तुत करने का ढंग बखूबी जानते हैं। लोग काफी जल्दी इनकी पर्सनालिटी से इंप्रेस हो जाते हैं। ये जानते हैं कब, कहां, किससे कितनी बात करनी है।

दूसरों का ख्याल रखने वाले
इस माह में जन्म लेने वाले लोगों की ये खूबी होती है कि ये अपने से जुड़े लोगों का दिल से ख्याल रखते हैं। ये काफी इमोशनल होते है। दूसरों के साथ सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि दिल से रिश्ता जोड़ते हैं।

बुद्धिमान और तेज दिमाग
अगर आपके जान पहचान में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसका जन्म जुलाई महीने में हुआ है तो आप उसके तेज दिमाग के बारे में बखूबी जानते होंगे। आप इन्हें दिमागी तौर पर चैलेंज नहीं कर सकते हैं। ऐसा जरुरी नहीं है कि ये सिर्फ किताबी ज्ञान के मामले में आगे हों, इनके पास देश दुनिया की हर खबर की जानकारी मिल जाएगी।

मायूस हो जाना
ये जिन्हें अपना मानते हैं उन्हें दिल के करीब रखते हैं। जब उनसे इमोशनल तौर पर झटका लगता है तो ये काफी दुखी हो जाते हैं। इन्हें उस दुःख से बाहर निकलने में भी काफी समय लग जाता है। ये मन ही मन टेंशन झेल लेते हैं और दूसरों को इस बारे में पता भी नहीं चलने देते। ये दिल के बहुत साफ़ होते हैं।

होते हैं काफी जिद्दी
अगर ये फैसला कर लें कि किसी व्यक्ति से रिश्ता नहीं रखना है तो कोई इनका ये फैसला बदल नहीं सकता है। वहीं दूसरी तरफ जब ये कुछ करने का ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

खाने पीने के शौकीन
इन्हें अच्छा खाने पीने और पहनने ओढ़ने का शौक होता है। इन्हें बेहतरीन खाना अच्छा लगता है और इसके लिए ये खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

होते हैं रहस्यमयी
जुलाई माहीने में जन्म लेने वाले लोग थोड़े रहस्यमयी और मूडी होते हैं। ये कब खुश हो जाते हैं और कब इनका मन उदास हो जाता है इन्हें खुद पता नहीं चल पाता है।



Click it and Unblock the Notifications