Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सितंबर में जन्मे लोगों की ये खूबी सबको आती है रास, मगर इस आदत से रहते हैं परेशान
सितंबर का महीना लग चुका है और इस माह जन्मे लोगों के बर्थडे भी शुरू हो चुके हैं। सितंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व काफी मजेदार होता है। यही वजह है कि लोगों को इनकी संगत बहुत अच्छी लगती है। इनके साथ बातचीत करना लोगों को भाता है। सितंबर महीने में जन्मे लोगों का साथ सबको पसंद आता है और वो अपने विचार तथा राय भी उनके साझा करने से नहीं हिचकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सितंबर महीने में जन्मे लोगों में कौन सी ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

खुले विचार
जो लोग इस महीने जन्मे किसी व्यक्ति को जानते हैं वो इस बात से सहमत होंगे कि इन लोगों में किसी भी बात को समझने और सहन करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। ये लोग सामने वाले को जल्दी जज नहीं करते हैं। इस वजह से इनके दोस्त और जानकार खुलकर अपनी बात इनके सामने रखते हैं।

हमेशा सच का साथ
स्थिति चाहे जैसी भी हो इस महीने जन्म लेने वाले लोग हमेशा सच का साथ देते हैं। ये खुद भी निष्ठावान होते हैं और सच बोलने वालों का साथ देने से पीछे नहीं हटते हैं।

रहते हैं बेचैन
अकसर ये लोग किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच लेते हैं। दिमाग में ही इनकी कल्पना चलती रहती है। गलतियों से बचने के लिए ये हर पहलू पर विचार करते हैं, मगर जरुरत से ज्यादा उस बारे में सोच लेने से बेचैन हो जाते हैं।

कुछ ज्यादा ही विनम्र
इस माह जन्मे लोग कुछ ज्यादा ही सभ्य होते हैं। ये इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि इनकी वजह से सामने वाले का दिल न दुखे। ये गुस्से में होने के बावजूद गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करते हैं। इनका स्वभाव बहुत विनम्र होता है।

जल्दी ऊब जाते हैं
इन लोगों को मजेदार और रोमांचक काम करना पसंद है। इस वजह से इन्हें एक ही जगह पर बैठे रहने में बोरियत महसूस होती है। इनके मन का काम न हो तो ये बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। एक ही काम को बार बार करना पड़े तो ये वहां से निकल जाना ही बेहतर समझते हैं।

अपने ढंग से हो काम
ये किसी भी काम को परफेक्शन के साथ पूरा करने में यकीन रखते हैं। इस वजह से ये किसी भी प्रोजेक्ट पर अपने ढंग से काम करना पसंद करते हैं। इनके मन मुताबिक नतीजे न मिलने तक ये लोग प्रयास करते रहते हैं।

किताबों से दोस्ती
सितंबर में जन्मे लोगों के लिए किताबें पढ़ना ऑल टाइम फेवरेट काम है। इन्हें किताबें पढ़ने से सुकून मिलता है। इतना ही नहीं, ये लोग जहां जाते हैं वहां किताबे ले जाना नहीं भूलते हैं।

दूसरों की मदद के लिए तैयार
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका जन्म सितंबर माह में हुआ है तो आप इस बात से इत्तेफाक जरूर रखेंगे कि ये हमेशा दूसरों की हर संभव मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये अपने आसपास के लोगों का बहुत ख्याल रखते हैं। उनकी किसी भी जरुरत को पूरा करने के लिए मौजूद रहते हैं। मगर ये उन लोगों को न करने से भी पीछे नहीं हटते हैं जो सिर्फ फायदा उठाने के लिए साथ हों।

आदर्श पार्टनर
इस माह जन्मे लोग रिलेशनशिप के मामले में काफी अच्छे होते हैं। ये बहुत लॉयल पार्टनर बनते हैं। एक रिश्ते को मैनेज करना ये लोग बखूबी जानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
