Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
Ganesh Chaturthi 2022: इन शुभकामना संदेशों के साथ करें गणपति को याद
सावन का महीना शुरू होने के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी चल पड़ता है। तीज त्योहारों के इस देश की यही खूबसूरती है। माखन चोर कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद अब सभी गणपति बप्पा को घर लाने के लिए उत्सुक हैं। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी हिंदू माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को गणपति बप्पा के जयकारों के साथ घर लाते हैं और पूजा करते हैं। गणेशोत्सव में लोग अपनी श्रद्धा अनुसार सात से दस दिनों के बाद गणेश जी को विदा करते हुए उनका विसर्जन करते हैं।

भगवान गणेश ज्ञान, अच्छे भाग्य और समृद्धि के प्रतीक हैं। इनकी आराधना करने से अर्थ, विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि की प्राप्ति होती है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस गणेश चतुर्थी पर आप भी भगवान गणेश की आराधना करें और अपने परिवार तथा दोस्तों को शुभ संदेश भेजें।

1.
सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया;
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया;
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया!
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

2.
गणेश जी का रूप निराला है
चेहरा कितना भोला भाला है
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्हीं ने तो संभाला है
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
गणेश जी आपको नूर दें
खुशियां आपको संपूर्ण दें
आप जाए गणेश जी के दर्शन को
और गणेश जी आपको सुख संपत्ति भरपूर दें
हैप्पी गणेश चतुर्थी

4.
ॐ गं गणपतये नमः
नए कार्य की शुरूआत अच्छी हो
हर मनोकामना सच्ची हो
गणेश जी का मन में वास रहे
इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहे
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

5.
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम।
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में ना आये कोई गम।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications
