Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Happy Govardhan Puja Wishes: गोवर्धन पूजा के मौके पर भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश
धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी मनाया जाता है और उसके अगले दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस लिस्ट में चौथा पर्व गोवर्धन पूजा का होता है जिसे उत्तर भारत के कई राज्यों में अन्नकूट भी कहा जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है। पौराणिक कथा के अनुसार, कृष्ण भगवान के कहने पर बृज के वासियों ने इंद्र की पूजा रोक दी और गोवर्धन पर्वत की आराधना शुरू कर दी। इससे इंद्र देव क्रोधित हो गए और कई दिनों तक घनघोर वर्षा की। बृजवासियों की इस विपत्ति से रक्षा करने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया। इंद्र देव को अपनी भूल का एहसास हुआ और वहीं तब से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की शुरुआत हुई। तब से हर साल पूरे विधि विधान से गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर आप भी इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को बधाई दें।

आप सभी को गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएं
आप सभी को गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएं

गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं।
हैप्पी गोवर्धन पूजा

लोगों की रक्षा करने, एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने, गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम से कृष्णा का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्णा आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा, जीवन खुशहाल कर देगी।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

हर खुशी आपके द्वार आये
जो आप मांगे उससे अधिक पाए,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्योहार, खुशी से मनाएं।।
हैप्पी गोवर्धन पूजा

घमंड तोड़ इंद्र का प्रकृति का महत्व समझाया
ऊँगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को
शत शत प्रणाम
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

बंसी की धुन पर,
सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया,
कई चमत्कार करता है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी।
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ,
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की शुभकामना

श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा



Click it and Unblock the Notifications
