Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Gudi Padwa Wishes in Hindi: हिंदू नववर्ष का पर्व है गुड़ी पड़वा, इन संदेशों के साथ भेजें शुभकामनाएं
Gudi Padwa Wishes in Hindi: गुड़ी पड़वा के दिन से हिंदू पंचांग का आगाज होता है। भारतीय कैलेंडर के मुताबिक चैत्र महीने में नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है तो दक्षिण भारत में उगादि की धूम रहती है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था और धरती पर मानव जीवन की शुरूआत हुई थी। महाराष्ट्र में इस उत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है। पूरे उत्साह, आस्था और रीति-रिवाजों के साथ ये त्योहार मनाया जाता है।
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक सभी लोग 1 जनवरी के दिन न्यू ईयर मनाते हैं। इसी तरह हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष की शुरुआत होती है। गुड़ी पड़वा के दिन इन खूबसूरत संदेशों के साथ आप दोस्तों और रिश्तेदारों को नव वर्ष की बधाई जरूर दें।

1.
पिछली यादे गठरी में बांधकर
करें नए वर्ष का इंतज़ार
लाए खुशियों की बारात
ऐसी हो गुड़ी पड़वा से शुरुआत
हैपी गुड़ी पड़वा

2.
नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नव वर्ष
गुड़ी के त्योहार से खिलता है नव वर्ष
कोयल गाती है नव वर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिंदू नव वर्ष का शुभारम्भ
गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं

3.
चारों तरफ हो खुशियां ही खुशियां
मीठी पुरनपोली और गुजिया ही गुजिया
द्वारे सजती सुंदर रंगोली की सौगात
आसमान में हर तरफ पतंगों की बारात
सभी के लिए शुभ हो नव वर्ष हर बार

4.
वृक्षों पर सजती नए पत्तों की बहार
हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार
ऐसा सजता है गुड़ी का त्योहार
मौसम ही कर देता है नववर्ष का सत्कार
हैपी गुड़ी पड़वा

5.
हिंदू नव वर्ष की है शुरुआत
पंछी गाए हर डाल- डाल, पात-पात
चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का है अवसर
खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल
हैपी गुड़ी पड़वा

6.
गुड़ी पड़वा की हैं अनेक कथाएं
गुड़ी ही विजय पताका कहलाए
पेड़-पौधों से सजता है चैत्र माह
इसलिए हिंदू धर्म में यह नव वर्ष कहलाए
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं

7.
Soneri suryachi soneri kirne,
Soneri kirnancha soneri diwas..
Soneri diwasachya Soneri Shubhechha!
Gudipadvyachya Hardik Shubhechha.



Click it and Unblock the Notifications
