Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Happy Hartalika Teej: इन शुभकामना संदेशों के साथ ये दिन बनाएं यादगार
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। सुहागिन औरतें साल भर इस व्रत का इंतजार करती हैं। इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा की जाती है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं और गौरी-शंकर से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज व्रत का ख़ास महत्व है। यह दिन विवाहित महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। वह इस मौके पर सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने खुशहाल दाम्पत्य जीवन की कामना करती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं भी मनपसन्द जीवनसाथी पाने के लिए हरतालिका तीज का उपवास रखती हैं।
उत्तर भारत में मनाया जाने वाला हरतालिका तीज का यह पर्व दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में इसे गौरी हब्बा के नाम से जाना जाता है। हरतालिका तीज के पावन मौके पर आप इन प्यार भरे शुभकामना संदेशों के साथ इस उत्सव को और स्पेशल बनाएं।

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जनम में मिलन हो हमारा साथिया।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

भादो लाया है तीज का त्यौहार,
बुला रही है आपको खुशियों की बहार।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

तीज का पर्व है उमंगों का त्यौहार
फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार
दिल से आप सबको मुबारक हो प्यारा ये तीज का त्यौहार
हरतालिका तीज व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं

चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो पावन तीज का त्यौहार

आया रे आया हरतालिका तीज का त्यौहार है आया
संग में खुशियां और प्यार है लाया
हरतालिका तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं

हल्की-हल्की फुहार है
ये भादों की बहार है,
संग यारों के झूले आओ
इस पर्व की खुशियां मनाओ
हरतालिका तीज व्रत की शुभकामनाएं

मौसम लाया है
हरतालिका तीज का त्योहार,
बुला रही है आपको
खुशियों की बहार
बना रहे जीवनसाथी का प्यार।
हरतालिका तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications