Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Happy Holi Wishes 2023: हैप्पी होली! इन मैसेज के साथ करें शुभकामनाओं की बौछार
सबका पसंदीदा और रंगभरा त्यौहार होली आ गया है। देशभर के बाज़ार रंगों, गुलालों और रंग बिरंगी फैंसी पिचकारियों से भरे पड़े हैं। ना केवल बच्चे बल्कि बड़े भी होली का इंतज़ार पूरे साल करते हैं। 8 मार्च को होली वाले दिन सुबह से ही लोग अपनों के साथ रंग खेलने में जुट जाते हैं, दिन भर विभिन्न व्यंजनों, गुजिया का लुत्फ़ उठाने में बिताते हैं और साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। पेश है होली के लिए कुछ ख़ास शुभकामना सन्देश -

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार ।।

वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली
चाँद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली।

दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्योहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।।

खा के गुजिया,
पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग.
हैप्पी होली!!

रास रचाए गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाएं रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें।
होली की मंगल शुभकामनाएं ।।

प्यार, स्नेह, समर्पण, दुलार,
मुहब्बत, सदभावना, सदविचार,
इन सात रंगों की रहे बौछार,
आज का दिन लाए आपके जीवन में सतरंगी बहार!!
हैप्पी होली!!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
