Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
Happy Holi 2023 Wishes in Hindi: होली के मौके पर कर दें संदेशों की बौछार, सबको भेजें ये रंगबिरंगे मैसेज
रंगों के त्योहार होली का लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन लोग एकदूसरे के साथ रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं। एक दूसरे के साथ इस उत्सव का जश्न मनाने के साथ लोग आपस में अच्छा समय बिताते हैं। सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि दूसरे धर्म के लोग भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।

होली के साथ एक कथा भी जुड़ी हुई है जिसके अनुसार भगवान विष्णु ने नृसिंह का रूप लेकर अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी जिसे उसकी बुआ होलिका आग में लेकर बैठ गयी थी। इस आग में होलिका जलकर भस्म हो गयी थी और प्रहलाद का बाल भी बांका नहीं हुआ था। इसी घटना के रूप होलिका दहन करने की परंपरा है।
इस बार भी होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर लोग दुविधा में हैं। मगर जानकारों के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। वहीं 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा और इसी दिन रंग खेला जाएगा। आप होली के मौके पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को खूबसूरत मैसेज भेजकर इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।

1.
सजनी की आंखों में छुप कर जब झांका
बिन होली खेले ही साजन भीग गया
मुसव्विर सब्ज़वारी

2.
पूरा करेंगे होली में क्या वादा-ए-विसाल
जिन को अभी बसंत की ऐ दिल ख़बर नहीं
कल्ब-ए-हुसैन नादिर

3.
वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

4.
हफ़्तों तक खाते रहो,
गुझिया ले ले स्वाद।
मगर कभी मत भूलना
नाम भक्त प्रहलाद।
आप सभी को होली की मुबारकबाद

5.
रंग के त्यौहार में
सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार।
हैप्पी होली

6.
मथुरा की खुशबु, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

7.
ये रंगो का त्योहार आया है,
साथ अपने खुशियां लाया है,
हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,
इसलिए शुभकामनाओं का रंग,
हमने सबसे पहले भिजवाया है।
हैप्पी होली

8.
हम कदम पर मिलें खुशियां
ना हो दुःखों से कभी सामना
जिंदगी के हर मुकाम में सफल हों आप
हमारी ओर से होली की शुभकामना

9.
फागुन ने रंगों की पिटारी खोली
खुशियों से भर जाये आपकी झोली
मुबारक हो आपको Colorful होली
हैप्पी होली



Click it and Unblock the Notifications