Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Happy Holi 2024 Wishes: होलिका दहन के मौके पर भेजें ये विशेष संदेश
पूरे देश में होली का त्योहार बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है। इस दिन को छोटी होली के नाम से भी पुकारा जाता है। होलिका दहन के दिन लोग आग जलाकर उसकी परिक्रमा करते हैं। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन सभी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेजते हैं। इस साल छोटी होली के मौके पर आप भी अपने दोस्तों को व्हाट्सएप, फेसबुक, टक्स मैसेज के जरिये बधाई संदेश भेजें।

होलिका दहन की शुभकामनाएं
होलिका दहन की शुभकामनाएं

होलिका दहन और छोटी होली की
आपको और आपके परिवार को
हार्दिक शुभकामनाएं।

अच्छाई की जीत हुई है,
हार गई आज बुराई है,
देखो होलिका दहन की,
शुभ घड़ी आज आयी है,
होलिका दहन की शुभकामनाएं

स्वीट-स्वीट सी रहे आपको बोली
खुशियों से भरी हो आपकी झोली,
मेरी तरफ से मुबारक हो आपको छोटी होली।
Happy Holika Dahan

दूरियाँ दिल की मिटें, हर कहीं अनुराग हो,
न द्वेष हो, न राग हो, ऐसा यहाँ पर फाग हो।
छोटी होली की शुभकामनाएं

जब घर में दीपक जलाए जाए तो दिपावली
ओर जब बाहर चौक में अग्नि जलाएं तो होली।
होलिका दहन की शुभकामना

होलिका के साथ सारे दुख-दर्द जला दो,
नई खुशी और नई उमंग के साथ, रंगों का पर्व मना लो।
Happy Chhoti Holi

जिस तरह होलिका
जलकर हो गई थी राख,
उसी तरह मिट जाएं
आपके सारे कष्ट और पाप,
हैप्पी होलिका दहन

होली जली है बुराई के रूप में,
बचे है प्रह्लाद सच्चाई के रूप में,
खुश रहें आप दुनिया में हमेशा,
यही कामना करते है होलिका दहन के रूप में।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

इस होली में जला डालो
अपना घमंड, नकारात्मकता और जलन
और करो नया आगाज़, सब मिलकर आज...
हैप्पी छोटी होली

होली आई सतरंगी रंगों की बौछार लाई,
ढेर सारी मिठाई और मीठा-मीठा प्यार लाई,
आप की जिंदगी हो मीठे प्यार और खुशियों से भरी,
जिसमें समाए सातों रंग यही शुभकामनाएं हैं हमारी।

अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का
संदेश देने वाले होलिका दहन पर्व की
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

होलिका दहन के पावन अवसर पर
बीते साल के दुख, कटु-अनुभव जला दो
नई खुशी और नए उमंग के साथ
रंगों का त्योहार मना लो।
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications