Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Women’s Day Wishes in Hindi: अपने जीवन में शामिल हर महिला को भेजें ये खूबसूरत संदेश
महिलाओं के बिना समाज की कल्पना कर पाना मुशिकल है। प्राचीन समय से लेकर मौजूदा वक्त में, महिलाओं ने ढाल की तरह अपने स्तर पर बुनियाद की रक्षा की है। पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है। साल के 365 दिन उनके त्याग और परिश्रम के लिए न्यौछावर किये जाए तो भी कम है मगर इस एक दिन समाज महिलाओं द्वारा की गयी हर तपस्या का सम्मान करता है। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपने हाथ न आजमाए हों।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता, और प्रगति को प्रोत्साहित करना है। इस दिन को लोग उन महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने अपने क्षमताओं और प्रेरणादायक काम के माध्यम से समाज में विशेष योगदान दिया है।

हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम, "महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं" (Invest in Women: Accelerate Progress), अभियान थीम "इंस्पायर इंक्लूजन (Inspire Inclusion)" के साथ मिलकर एक स्पष्ट एजेंडा तय करती है।

महिलाओं को समर्पित इस ख़ास दिन पर लोग उन्हें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। उन्हें एहसास कराया जाता है कि उनके द्वारा किए हर कार्य और हर प्रयास का वो सम्मान करते हैं। आप भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं और उनका हौसला बढ़ा सकते हैं।

1.
किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती हैं।
बी आर अम्बेडकर

2.
आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब, आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं;
आप एक औरत को शिक्षित करते हैं तब, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।
ब्रिघैम यंग

3.
अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान,
कृष्ण से पहले लोग लेते हैं राधा का नाम।
Happy International Women's Day

4.
हर दुःख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों के दीवारों को औरत ही घर बनाती है।
हैप्पी विमेंस डे

5.
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी
महिला दिवस की शुभकामनाएं

6.
नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ है,
यदि नारी का सम्मान नहीं कर सके तो सब व्यर्थ है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

7.
नारी ही शक्ति है नर की
नारी ही है शोभा घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले
घर में खुशियों के फूल खिले।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई

8.
आंचल में ममता लिए हुए
नैनों से आंसु पिए हुए
सौंप दे जो पूरा जीवन
फिर क्यों आहत हो उसका मन
महिला दिवस की हार्दिक बधाई

9.
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
