Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Shardiya Navratri Wishes 2022: इन संदेशों के साथ सबको भेजें माता का आशीर्वाद, बरसेगी मां की कृपा
नवरात्रि का पर्व बहुत पावन और शुभ माना गया है। हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए ये नौ दिन त्योहार की तरह होते हैं। माता को समर्पित इस त्योहार में हर दिन अलग अलग देवी मां के अवतार की पूजा की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना होती है।

देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मंदिरों और पूजा स्थलों पर जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही मां की आराधना कर सकते हैं। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

1.
हमको था इंतज़ार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई,
होगी अब मन की हर मुराद पूरी,
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

2.
हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन,
माँ के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन
शुभ नवरात्रि

3.
नवरात्रों के आगमन की तैयारी,
राम-सीता के मिलन की तैयारी,
असत्य पर सत्य की जीत की तैयारी,
हो सबको आज इन पवित्र त्यौहारों की बधाई।
नवरात्रि की शुभकामनाएं

4.
या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तस्वै नमस्तस्वै नमस्तस्वै नमो नम:!
नवरात्रि की शुभकामनाएं
जय माता दी

5.
रूठी है तो मना लेंगे,
पास अपने उसे बुला लेंगे,
मैया है वो दिल की भोली,
बातों में उसे लगा लेंगे,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6.
प्यार का तराना उपहार हो;
खुशियों का नज़राना बेशुमार हो;
ऐसा नवरात्रि उत्सव इस साल हो!
शुभ नवरात्रि।

7.
नव कल्पना
नव ज्योत्सना
नव शक्ति
नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

8.
सारा "जहान" है जिसकी "शरण" में,
"नमन" है उस "माँ" के "चरण" में,
हम हैं उस माँ के "चरणों की धूल",
आओ "मिलकर माँ" को चढ़ाएं "श्रद्धा के फूल"।
जय माता दी

9.
बिन बुलाए भी जहां जाने को जी चाहता है,
वो चौखट ही है तेरी "माँ" जहां यह बंदा सुकून पाता है...
आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
