Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Raksha Bandhan Wishes in Hindi: सोशल मीडिया पर भाई बहनों के साथ शेयर करें ये कोट्स और संदेश
हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। बाजार तरह तरह की ट्रेंडी राखियों से सज चुके हैं और कई बहनें अपने भाई की कलाई के लिए बेस्ट राखी की खरीदारी भी कर चुकी हैं। वहीं भाईयों ने भी अब तक सोच लिया होगा कि वो इस साल अपनी बहन को तोहफे में क्या देने वाले हैं।

रक्षाबंधन के दिन बहनें सुबह उठकर तैयार होती हैं और पूजा की थाल सजाती हैं। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद बहन मुंह मीठा कराती है और उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगती है। बदले में भाई उपहार के साथ उसकी रक्षा का वचन देता है।
मगर सभी भाई बहनों के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है कि वो रक्षाबंधन के मौके पर एकदूसरे के साथ हों। ऐसे में बहनें कुरियर से भाइयों को राखी भेजती हैं तो वहीं भाई भी शॉपिंग साइट से बढ़िया गिफ्ट बहन के लिए भिजवाते हैं। जमाना डिजिटल हो जाने की वजह से भाई बहन राखी का दिन आते ही एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं। अपनी सोशल प्रोफाइल पर अपने भाई या बहन के लिए अच्छे कोट्स, शायरी और कविताएं शेयर करते हैं। रक्षाबंधन के खास दिन पर आप अपने भाई बहन को ये खास कोट्स भेज सकते हैं।

1.
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो ग़म नहीं होता
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

2.
आज का दिन बहुत ख़ास है
बहना के लिए बहुत कुछ मेरे पास है
तेरे सुकून की खातिर ओ बहना
तेरा भाई हमेशा तेरे पास है

3.
खुशकिस्मत होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है

4.
रक्षाबंधन का त्योहार है
हर तरफ खुशियों की बौछार है
और बंधा एक रेशम की डोरी में
भाई-बहन का प्यार है

5.
किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बाँधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा
--मुनव्वर राना



Click it and Unblock the Notifications
