Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Happy Sawan 2023: भगवान शिव का प्रिय है सावन माह, इस मौके पर सबको भेजें आशीर्वाद और शुभकामना से भरे संदेश
महादेव की कृपा पाने के लिए सावन का महीना सबसे बढ़िया माना जाता है। श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय है। भगवान विष्णु के चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम अवस्था में चले जाने के बाद भोलेनाथ ही सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं।
इस अवधि में लोग उपवास करते हैं। सावन के सभी सोमवार पर भक्त व्रत करते हैं और शिव मन्दिर जाकर उनका अभिषेक करते हैं। उन्हें बेलपत्र, फल-फूल आदि अर्पित किये जाते हैं।
हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए सावन के महीने की अहमियत बहुत अधिक है। इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस महीने की शुभकामनाएं भेजें।

श्रावण माह की हार्दिक शुभकामनाएं
हर हर महादेव

भक्ति में है शक्ति बंधू,
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा उन शिव जी का त्योहार है,
श्रावण मास की शुभकामनाएं।

हैसियत मेरी छोटी है,
पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा,
क्योकि साथ मेरे डमरूवाला है।
ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवायः
शिव जी के पवित्र श्रावण महीने के आगमन की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान भोले नाथ आपकी जिंदगी खुशियों से भर दें।
हर हर महादेव।।

भगवान भोलेनाथ, माँ पार्वती सहित समस्त देवी देवताओं की कृपा आप पर बरसे।
सावन महीने की शुभकामना।

करू क्यों फ़िक्र की मौत के बाद जगह कहां मिलेगी!!
जहां होगी मेरे महादेव की महफिल मेरी रूह वहां मिलेगी।
हर हर महादेव।।

मन छोड़ व्यर्थ की चिंता
तू शिव का नाम लिये जा
शिव अपना काम करेंगे
तू अपना काम किए जा
ऊँ: नम: शिवाय
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
