Latest Updates
-
रक्षाबंधन 2026 पर पंचक और चंद्र ग्रहण का साया! राखी बांधना शुभ या अशुभ? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त -
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी
शिक्षक दिवस 2023: जीवन में ज्ञान का दीपक जलाने वाले गुरु को भेजें ये संदेश
भारत में हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पूरा देश भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करता है और उनकी जयंती को टीचर्स डे के रूप में मनाता है।
दरअसल कुछ विद्यार्थी और उनके दोस्तों ने कहा कि वो उनका बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तब उन्होंने जवाब दिया था, "मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व महसूस होगा।" ये रिवायत आज भी चलती आ रही है। देश की तरक्की में डॉ राधाकृष्णन के बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

ये तारीख भारत में न सिर्फ सदियों से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा को एक नया नाम देती है बल्कि बच्चों के मन में अपने शिक्षकों के लिए वैसा ही सम्मान रखने की सीख भी देती है। ये दिन छात्र छात्राओं को मौका देता है कि वो जीवन की राह को आसान बनाने वाले और हर कठिनाई को पार करने की राह दिखाने वाले गुरु के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकें। स्कूल और कॉलेजों में इस दिन खास प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता है। शिक्षक दिवस के मौके पर आप भी अपने टीचर्स और गुरुओं को ये संदेश भेजें और बताएं वो आपके लिए कितने खास हैं।

1.
त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव॥
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
(उस महान गुरु के लिए अभिवादन, जो आदि और आदि से परे भी है, जो परम देव है और उससे उच्च कोई नहीं है।)

2.
गुरुरादिरनादिश्च गुरुः परमदैवतम्।
गुरोः परतरं नास्ति तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
((हे गुरुदेव) आप मेरे माता और पिता हैं; आप मेरे भाई और साथी हैं; आप अकेले ज्ञान और धन हैं। प्रभु, आप मेरे लिए सब कुछ हैं।)

3.
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
(उस महान गुरु को अभिवादन, जो ब्रम्हा है, विष्णु और महेश है, प्रत्यक्ष परब्रम्ह, परमसत्य है।)

4.
आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं, आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है।
आपको शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

5.
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
हैप्पी टीचर्स डे



Click it and Unblock the Notifications