Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
सोमवती अमावस्या पर कई साल बाद बन रहा है विशेष संयोग, समस्याओं से मुक्ति के लिए जरूर करें ये उपाय
हर साल श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का दिन हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह 20 जुलाई, सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। सावन माह का हर दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस मौके पर पूजा पाठ करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है, आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, स्वास्थ्य लाभ मिलने के साथ ही कई मनोकामनाएं पूरी होती है। जानते हैं इस बार हरियाली अमावस्या के साथ क्या शुभ संयोग जुड़े हुए हैं और इसका लाभ उठाने के लिए रात में किस विधि से पूजा करनी चाहिए।

विशेष संयोग
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक साल 2020 में 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या की तिथि बेहद खास है। हरियाली और सोमवती अमावस्या के दिन खास संयोग बन रहा है। सोमवार को पुष्कर संयोग के साथ सोमवती अमावस्या मनाया जा रहा है। पुनर्वसु नक्षत्र के चलते इस दिन पुष्कर योग बना है, जो कभी-कभी ही देखने को मिलता है। साल 2000 में ऐसा संयोग हुआ था जब सोमवती और हरियाली अमावस्या एक ही दिन पर पड़े थे। पुष्कर योग में शिव पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं।

सोमवती अमावस्या पर करें ये काम
अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित माना गया है। घर के पूर्वजों का तर्पण करना चाहिए। घर में शुद्ध भोजन बनाना चाहिए और उसका भोग उन्हें लगाना चाहिए। इससे वो तृप्त होते हैं और परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।
इस दिन भूखे जीव को भोजन कराने से पुण्य मिलता है। संभव हो तो किसी जरूरतमंद भूखे व्यक्ति को खाना खिला दें। आप गाय को भी भोजन करा सकते हैं। घर के पास कोई तालाब या नदी है तो वहां मछलियों को आटे और चीनी की गोलियां खिला दें।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सावन अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण में घी का दीपक जालाएं। इस शुभ तिथि पर ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए
सोमवती अमावस्या के दिन शिवजी की विधिवत पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं।

रात को ऐसे करें पूजा
हरियाली अमावस्या की रात घर में पूजा करते समय आप पूजा की थाली में स्वास्तिक या ऊँ बनाएं। अब उसपर महालक्ष्मी यंत्र रखकर विधिवत पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा। घर परिवार की सुख समृद्धि में इजाफा होगा।



Click it and Unblock the Notifications