Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
Hariyali Teej 2022: इस दिन है हरियाली तीज, शिव-पार्वती के जोड़े को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा
हर साल श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्यौहार आता है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन औरतें अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत और पूजा करती हैं। कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और भोलेनाथ के पुनर्मिलन हुआ था। इस बार हरियाली तीज 31 जुलाई, रविवार को है। इस त्यौहार को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में हरियाली तीज मुख्य रूप से मनाया जाता है।
अपने इस लेख में हम आपको हरियाली तीज की पूजा के शुभ मुहूर्त के अलावा पूजा की सही विधि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

पूजा का शुभ मुहूर्त
रविवार, 31 जुलाई, 2022 को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा और पूजा की जाएगी। 31 जुलाई, 2022 को सुबह 02 बजकर 59 मिनट पर तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। 1 अगस्त, 2022 को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर तृतीया तिथि समाप्त होगी।
पूजा की विधि
सुबह स्नान करने के बाद आप साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा के स्थान पर गंगा जल छिड़कें और मिट्टी में भी गंगा जल मिलाकर भोलेनाथ, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाएं। फिर भगवान का स्मरण करें और व्रत का संकल्प लें। यह व्रत निर्जला होता है। पूजा में आप शिव जी को धतूरा, बेलपत्र, सफेद फूल आदि चढ़ाएं। देवी मां को आप श्रृंगार का सारा सामान, वस्त्र आदि चढ़ाएं। हरियाली तीज पर कई महिलाएं रात भर जागकर भजन कीर्तन करती हैं।
भगवान को प्रिय है हरा रंग
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। औरतों को श्रृंगार की सारी चीजें उनके घर के बड़े देते हैं। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ होता है। हरा रंग माता पार्वती का माना जाता है और भगवान शिव को भी यह रंग बहुत ही प्रिय है। कहते हैं कि हरे रंग की चूड़ियां पहनने से पति की आयु लंबी होती है। तीज पर हाथों पर मेहंदी भी लगाई जाती है।

झूला झुलने की है परंपरा
इस दिन महिलाएं एकत्रित होकर झूला भी झूलती हैं। कई जगहों पर पति अपनी पत्नियों को झूला झुलाते हैं। इसके अलावा औरतें लोक गीत भी गाती हैं। हरियाली तीज के दिन अलग अलग राज्यों में भव्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
हरियाली तीज का महत्व
हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन जो भी महिला सच्चे मन से और पूरी श्रद्धा से व्रत और पूजा करती है उसका वैवाहिक जीवन सुखों से भर जाता है, साथ ही उसके पति की आयु भी बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
