Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
हरियाली तीज की तैयारी में जरूर शामिल करें ये हरे श्रृंगार, मिलेगा सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद
सावन का महीना आते ही प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़े नजर आती है। झुलसती गर्मी के बीच ये मौसम राहत का एहसास कराता है। सावन का महीना धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस माह आने वाले तीज, त्योहार और व्रत आदि से इसकी महत्ता बढ़ जाती है। विवाहित महिलाओं के बीच हरियाली तीज का पर्व बहुत मायने रखता है।

इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए व्रत तथा पूजा पाठ करती हैं। महिलाएं साल भर बड़ी बेसब्री से हरियाली तीज का इंतजार करती हैं। इस मौके पर वो सोलह श्रृंगार करती हैं जिसमें विशेषतौर पर हरा रंग शामिल किया जाता है। हरियाली तीज की आप भी तैयारी कर रही हैं तो अपने श्रृंगार में इन हरी चीजों को शामिल करना न भूलें।

हरा पोशाक
हरियाली तीज के मौके पर ज्यादातर महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करती हैं। आप भी इस बार हरे रंग की साड़ी, लहंगा, सूट या शरारा आदि एथनिक ड्रेस पहन सकती हैं। हरा रंग आंखों को भी बहुत भाता है।

हरी चूड़ियां
चूड़ियां सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। कई महिलाएं पूरे सावन माह में हरे रंग की चूड़ियां ही पहनती हैं। हरी चूड़ियां पति की तरक्की, खुशहाली और लंबी आयु की कामना के साथ जुड़ी होती हैं। आप हरियाली तीज के मौके पर हरी चूड़ियां अपने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं।

हरी बिंदी
महिलाओं के सोलह श्रृंगार में बिंदी भी शामिल है। एथनिक ड्रेस के साथ माथे पर लगी छोटी सी बिंदी खूब जंचती है। महिलाएं अपने फेसकट के अनुसार हरी बिंदी का चुनाव कर सकती हैं।

मेहंदी
महिलाओं को पर्व त्योहार के मौके पर सजने संवरने के साथ ही मेहंदी लगवाने का भी खूब शौक होता है। हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने का ख़ास महत्व है। इस तीज पर आप भी अपने पिया के नाम की मेहंदी जरूर लगाएं।

हरे रंग की ज्वेलरी
तीज के मौके पर यदि आप हर चीज मैचिंग करके पहनने वाली हैं तो आप अपनी ग्रीन ड्रेस के हिसाब से उस शेड के झुमके या कान की बालियां पहन सकती हैं। आप अपने लहंगे, साड़ी या सूट के साथ मैच करके इसका सिलेक्शन करें। कान की बालियों के आलावा आप हरे रंग की अंगूठी और नेकपीस भी ट्राई कर सकती हैं।

मेकअप
आप अगर मेकअप करने का शौक रखती हैं तो आप उसमें भी ग्रीन इफेक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्रीन आई मेकअप के अलावा आप ग्रीन नेल पेंट भी लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications