Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
होलिका दहन के समय में करें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत..

इन दिनों होलाष्टक चल रहे हैं, एक मार्च को होली खेली जाएगी। ज्योतिष और हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व हैं। होलिका दहन के साथ ही होली के पर्व की शुरुआत हो जाती हैं। इस रात किए गए कुछ खास उपायों से आप अपने ज्योतिषीय समस्याओं को दूर कर हर समस्या से निजात पा सकते हैं। इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम करने से बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
इस साल गुरुवार, 1 मार्च को होलिका दहन होगा और 2 मार्च को होली खेली जाएगी। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

होलिका दहन का मूहूर्त
होली के एक दिन पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 1 मार्च को है जिसका मुहूर्त शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा

घी का दीपक जलाएं
होली की रात 12 बजे किसी पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं। पीपल की सात परिक्रमा करें। इस उपाय से भाग्य की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

परिक्रमा लगाएं
होली दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी जैसे अन्न जरुर चढ़ाए। इसमें गेंहू की नई फसल सेंक खाने से हमें स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धन लाभ भी मिलता हैं।

ईष्ट देव को चढ़ाए गुलाल
होलिका दहन के बाद होली खेलने से पहले किसी मंदिर में देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाएं और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।

होलिका दहन की राख छिड़कें
होलिका दहन के बाद इसकी राख को घर के चारो तरफ और दरवाजे पर छिड़कना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख से पुरुष तिलक लगाएं और स्त्रियां ये राख अपनी गर्दन पर लगाएं। इस उपाय से सभी प्रकार की बुरी नजर से रक्षा हो सकती है।

पर्यावरण शु्द्धि के लिए
होली दहन के समय होलिका में कर्पूर भी डालें। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण हमारे आसपास मौजूद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाएंगे।

गोबर के कंडे बनाएं
अपने हाथों से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडों को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडे होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नजर से रक्षा होगी।

जल्दी उठें
होली पर सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि के बाद किसी शिव मंदिर जाएं। एक पान पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवजी को चढ़ाएं। शाम को शिवलिंग के पास दीपक जलाएं।

नजर हटाने के लिए
होली की रात एक काला कपड़ा लें, उसमे काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें। इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में डालें। इससे आपके आस पास स्थित सारी बुरी नजर दूर हट जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications