Latest Updates
-
पेट के कीड़े मारने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, बिना दवा के तुरंत मिलेगी राहत -
बकरीद पर किन-किन जानवरों की दी जा सकती है कुर्बानी? जानें किन्हें फर्ज है यह नियम और क्या है सही तरीका -
Rajasthani Style Missi Roti Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा स्वाद और पौष्टिक नाश्ता -
Dhaba Style Chicken Biryani Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा और खुशबूदार स्वाद -
Sawan 2026: सावन में लगेंगे साल के आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं -
Bakra Eid Qurbani Rules: क्या आप जानते हैं ईद पर कुर्बानी से पहले क्यों गिने जाते हैं बकरे के दांत? -
क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा गर्मी? जानिए इसका कारण और राहत पाने के उपाय -
भारत के इस शहर को क्यों कहते हैं 'लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड'? जानें दिलचस्प जवाब और गौरवशाली इतिहास -
गर्मी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी, डायरिया से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
International Tea Day 2026: ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक किलो की कीमत 9 करोड़ रुपए, जानें क्या है खासियत
HOLI 2018: राशि अनुसार खेलें इस रंग से होली, चमक जाएगी किस्मत
फाल्गुन मास का नाम सुनते ही मानों मन में खुशी की लहरें दौड़ने लगती हैं। इसी समय हम होली का उत्सव भी मनाते हैं। 1 मार्च को होली दहन होगी अर्थात होलिका जलाई जाएगी और 2 मार्च को होली खेली जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण रंगों से होली खेलते थे, इसलिए होली पर रंगों के प्रयोग की परंपरा शुरू हुई। होली पर अगर हर राशि बताए गए रंगों से होली खेंले तो उनका बड़ा फायदा होगा।
ऐसे में यदि इस त्यौहार को आप अपनी सूर्य राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करेंगें तो यकीन मानिये आपकी खुशियां और भी अधिक बढ जायेंगी। तो आइये जानते हैं किसी राशि पर कौनसा रंग चढ़ने से भविष्य होगा रंगीन।जानें किस रंग से खेले होली, जिससे चमक जाए बंद किस्मत

मेष और वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को लाल तथा पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। लाल और पीला रंग इस राशि के लिए शुभ है। यह रंग इन्हें मान, सम्मान और प्रतिष्ठा प्रदान करता है।

मकर और कुंभ राशि
इन राशियों का स्वामी शनि है और शनि को सबसे प्रिय नीला और काला रंग होता है। इसलिए होली खेलने के लिए इन रंगों का प्रयोग करें।

वृषभ और तुला राशि
अगर आपकी राशि वृषभ और तुला है तो और अगर आप पीले और आसमानी रंग के गुलाल से से होली खेलेंगे, तो यह आपके लिए अति शुभ होगा। ऐसा करने से इन्हें नौकरी और व्यवसाय में तरक्की मिलेगी।

धनु और मीन राशि
इस राशि के जातक यश और शोहरत के लिए पीले रंग के गुलाल से होली खेलें। गुरू इनका स्वामि होता है इसलिए पीला रंग इनके लिए शुभ है।

मिथुन और कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध होता है। हरा रंग इनके लिए शुभ होता है। इस रंग के गुलाल से होली खेलें और देखें की आपका करियर कैसे रफ्तार पकड़ता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग पीला और भगवा रंग का गुलाल लें और जमकर इससे होली खेलें। यह रंग आपकी किस्मत चमका देगा और धन की बारिश होगी आप पर।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग खुशमिजाज होते हैं। भड़कीले रंग इन्हें काफी पसंद होता है। लाल, मैरून, नारंगी रंग से अगर सिंह राशि वाले होली खेलेंगे तो सफलता उनके कदम चूमेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications