Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Holi 2021 : इस साल किस दिन खेला जाएगा रंग, जानें होली की सही तारीख
सिर्फ उत्तर भारत में ही नहीं, पूरे देश में होली का पर्व मनाया जाता है। हर उम्र के लोगों में इस त्योहार को लेकर उत्सुकता नजर आती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंग खेला जाता है। इस साल 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 29 मार्च को रंगों के साथ ये पर्व मनाया जाएगा। जानते हैं इस साल होली के पर्व की तिथि किस लिए खास है?

होलिका दहन की तिथि व मुहूर्त
होली होलिका दहन तिथि: 28 मार्च 2021, रविवार
होलिका दहन मुहूर्त: 28 मार्च 2021 शाम 06 बजकर 36 मिनट से लेकर 8 बजकर 56 मिनट तक
कुल अवधि: लगभग 02 घंटे 19 मिनट

होली 2021 की तिथि का आरंभ और समापन समय
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 28 मार्च 2021 को प्रातः 03 बजकर 27 से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 29 मार्च 2021 को रात 12 बजकर 17 मिनट पर

बन रहा है ये दुर्लभ संयोग
इस साल होली के दिन यानी 29 मार्च को चंद्र देव कन्या राशि में उपस्थित रहेंगे। वहीं गुरु और शनि ग्रह अपनी राशियों में विराजमान रहेंगी। जानकारों की मानें तो इस तरह के ग्रहों का योग साल 1952 के मार्च महीने की 3 तारीख को बना था। लगभग 499 वर्षों के बाद इस तरह का दुर्लभ योग बन रहा है। इस बार होली पर सर्वार्थसिद्धि योग के साथ अमृतसिद्धि योग भी रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
