Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
होली की रात इन टोटके से पूरी होगी मनचाही इच्छा पूरी..

तंत्र शास्त्र के अनुसार होली की रात मनोकामना पूरी करने और हर समस्या से निजात पाने के लिए के लिए बहुत ही विशेष होती हैं। इस रात्रि को कुछ टोटकों और उपायों के माध्यम से हर तरह की समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।
आइए जानते है कि इस रात्रि को कैसे कैसे टोटके करके समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती हैं। चाहे वो नजर हटाना हो या व्यापार में लाभ पाना हो इन टोटकों से होली में हर मनचाही इच्छा पूरी होगी।

शांति के लिए
होलिका दहन के समय अग्नि में अपने घर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए परिवार का हर सदस्य, घी में डुबोई हुई दो लौंग, एक बताशे और पान के पत्ते के साथ समर्पित करें । होलिका की अग्नि की 11 बार परिक्रमा करें और फिर अग्नि में एक सूखे नारियल की आहुति दें । प्रार्थना करें आपका घर परिवार सदैव सुखी रहे, निरोगी रहे । वर्षभर किसी प्रकार की आपत्ति आप पर ना आए।

हनुमान जी को फूल चढ़ाए
होली के दिन मनचाहे वरदान के लिए हनुमान जी को पांच लाल पुष्प के साथ लाल गुलाल चढ़ाएं, आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होगी।

धनवृद्धि के लिए
होली जलने के बाद अगले दिन बची हुई राख को लाल रूमाल में बांधकर उसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। ये करने से आपके घर में घर में धन का अनावश्यक व्यय रुकता है और धन की कमी नहीं होगी।

बच्चे की नजर उतारने के लिए
यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग जाए तो काले कपड़े में हल्दी को बांधकर 7 बार ऊपर से उतारकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय
होली के दिन सुबह एक साबूत पान पर साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।

बीमारी से छुटकारा पाने के लिए
यदि घर में कोई बच्चा या बड़ा बहुत समय से बीमार चल रहा हैं और दवाईयों का भी कोई असर नहीं हो रहा हैं तो होली की रात एक नींबू लेकर रोगी के सिर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद एक चाकू को सिर से पांव तक स्पर्श करते हुए नींबू को बीच से काट दें। और कटे हुए नींबू के दोनों हिस्सों को दो दिशा में शाम के समय फेंक दें।

स्वास्थय के लिए
यदि परिवार में कोई व्यक्ति निरन्तर अस्वस्थ रहता है, तो होली के दिन सुबह आटे की 2 लोई बनाकर उसमें गीले चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी मात्रा में पिसी काली हल्दी को दबाकर मरीज के ऊपर से 7 बार उतार कर गाय को खिला दें। फिर होली का पूजन कर घर लौट आएं।

व्यापार और नौकरी के लिए
काम, करोबार, नौकरी, रोजगार में उन्नति ना हो रही हो, बार-बार हो रहे नुकसान से परेशान हों तो इस होली ये टोटका अपनाएं । पूजन सामग्री की दुकान से 21 गोमती चक्र लें और होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। शिव जी को समर्पित करते हुए अपने रोजगार का बही खाता भोलेनाथ को बताएं, उनसे प्रार्थना करें कि वो आपकी समस्याओं को दूर कर दें ।



Click it and Unblock the Notifications
