For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

30 नवंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को रखना होगा अपने गुस्से पर काबू, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारें

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आया है ढ़ेर सारी खुशियां और किन राशि वालों की बढ़ने वाली हैं मुसीबतें। अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल, जहां आपको आपके सभी सवालों के जवाब हासिल होंगे। आप यह भी जान सकते हैं कि आज के दिन किन चीज़ों से आपको रहना होगा सावधान ताकि आप अपने दिन को बेहतर और व्यवस्थित बना सकें।

मेष:

मेष:

जल्दबाज़ी में आर्थिक फ़ैसले ना लें क्योंकि आज नुक़सान होने की संभावना बहुत ही ज़्यादा है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी राह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी जिस कारण पढ़ाई-लिखाई में आपका मन नहीं लगेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप थोड़ा आलस महसूस करेंगे लेकिन अपने काम के प्रति आपकी गंभीरता आपको साहस देगी और आप अपने ज़रूरी कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने का आपको मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में वृद्धि होगी और आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है जिस कारण आज आप परिवार के साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

वृषभ:

वृषभ:

अपने करियर को नई ऊंचाई देने के प्रयास में आज आपको सफलता मिल सकती है। पदोन्नति के साथ साथ ही सैलरी में वृद्धि होने की भी संभावना होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आप अपनी मेहनत से अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। नया निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे और अपने सभी कार्य बेहतरीन ढंग से निपटा पाएंगे। इतना ही नहीं आप अपने काम से स्वयं भी संतुष्ट रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बाद भी आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घर के लोगों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण आज कुछ तनाव हो सकता है, जहां तक हो सके आप शांति से मामले को संभालने की कोशिश करें। बच्चे आज आप से कुछ उटपटांग मांग कर सकते हैं। आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें, गुस्सा ना करें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9:50 तक

Most Read:कैसे जानें आपका बॉयफ्रेंड सिर्फ कर रहा है आपका इस्तेमालMost Read:कैसे जानें आपका बॉयफ्रेंड सिर्फ कर रहा है आपका इस्तेमाल

मिथुन:

मिथुन:

दफ्तर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं आपको संभलकर रहने की ज़रुरत है। आज जो भी ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जाए उसे ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने का प्रयास करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद ज़रूरी है क्योंकि गुस्सा और नाराज़गी दोनों से किसी का भला नहीं हो सकता है, यह केवल नुकसान ही दे सकता है। अपने खाली समय का सदुपयोग करें। कोई प्रेरणादायक किताब पढ़ें या फिर किसी धार्मिक स्थल पर जाएं आपको ज़रूर मानसिक शांति मिलेगी। अगर आप इच्छित फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की ज़रुरत है। नाकामियों से घबराए नहीं बल्कि इन्हें अपनी तरक्की का आधार बनाएं। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने का योग है।वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क:

कर्क:

आज आप कुछ प्रसिद्ध और प्रभावशाली लोगों से मिल सकते हैं और यह मुलाक़ात आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदियों को आज अपने काम से आप मुंह तोड़ जवाब देंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। अगर आप बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपके दिन को और भी खुशनुमा बना देगा। साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ उठाएंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा व्यवसाय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक

सिंह:

सिंह:

परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। अपने गुस्से पर क़ाबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज आपका जीवनसाथी आपको महसूस कराएगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। कोट कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। लापरवाही और व्यस्तता के कारण सेहत से संबंधी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1:40 से शाम 5 बजे तक

Most Read:सैनिटरी पैड से नशा करने का ट्रेंड पकड़ रहा है ज़ोरMost Read:सैनिटरी पैड से नशा करने का ट्रेंड पकड़ रहा है ज़ोर

कन्या:

कन्या:

बेवजह अतीत की बातों को लेकर परेशान होने से कोई फायदा नहीं है, इससे आप अपना कीमती वक़्त बर्बाद कर रहे हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि थोड़ी हिम्मत दिखाएं और कुछ अच्छा और बेहतरीन करने का प्रयास करें। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे लेकिन ज़्यादा ख़र्च करने के कारण आप को बचत करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुकून भरा दिन बिता पाएंगे जिसमें लड़ाई झगड़े की कोई गुंजाइश नहीं होगी, बस प्यार होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिलने का योग है। परिवार में सदस्यों के बीच कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:30 से 3:55 तक

तुला:

तुला:

आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की ज़रुरत है। हो सकता है वो आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करें। व्यावसायिक मुद्दों को लेकर आज आप बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। मुमकिन है आप किसी नई आर्थिक योजना को अंतिम रूप दें। बिज़नस के अलावा भी ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर आज आप ध्यान देंगे। दफ्तर में आपको आलस त्याग कर अपने ज़रूरी कामों पर ध्यान लगाने की ज़रुरत है, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज कुछ बाधा आ सकती है। किसी तीसरे की दखलंदाज़ी आपके और आपके प्रिय के रिश्ते को बिगाड़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। मगर यह परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। अचानक यात्रा करने से आप थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 1

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:50 तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आज आपको धैर्य का दामन थामने की ज़रुरत है क्योंकि जल्दबाज़ी आपके लिए घातक साबित हो सकती है। जीवनसाथी से उम्मीद के मुताबिक सहयोग ना मिलने से प्यार का जज़्बा ठंडा पड़ सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ ज़्यादा समय बिताएं और फिर से एक दूसरे को जानने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन देन से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास है। अपने प्रेम प्रसंग में आप वृद्धि होते हुए देखेंगे। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है, लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार होने की संभावना है। तली भुनी चीज़ों से परहेज़ करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक

Most Read:कंडोम को इस्तेमाल के बाद डिस्पोज़ करने का सही तरीका जानेंMost Read:कंडोम को इस्तेमाल के बाद डिस्पोज़ करने का सही तरीका जानें

धनु:

धनु:

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है, हद से ज्यादा क्रोध आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। आर्थिक परेशानियां खत्म होती हुई दिखायी दे रही हैं और पुराना उधार दिया धन वापिस मिलने की भी उम्मीद है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलता रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य व पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। अगर आप शेयर बाजार या टेक्निकल क्षेत्र से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं तो आज अच्छा मुनाफ़ा आपके हाथ लग सकता है। प्रेम के मामलों में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसके सामने अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं, मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मकर:

मकर:

आपका ज़िद्दी व क्रोधी स्वभाव आपके व्यवसाय, परिवार, मित्रों से रिश्ते के लिए सही नहीं है। आपको खुद में बदलाव लाने की ज़रूरत है। वैवाहिक संबंध में प्रेम बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपनी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। पुराने व्यावसायिक संबंधों से लाभ प्राप्त हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन थोड़ा संभल कर रहने की ज़रुरत है। किसी ईर्ष्यालु सहकर्मी की वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सबसे रोमांटिक दिनों में से एक होगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए नाज़ुक रह सकता है। आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रह सकती है, साथ ही मानसिक बेचैनी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

कुम्भ:

कुम्भ:

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है, फ़िजूल खर्च करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में आपको ज़बर्दस्त सफलता मिल सकती है। आज आपको कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिनका लंबे समय से आपको इंतज़ार था। दांपत्य जीवन में ख़ुशियां आएंगी जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। मुमकिन है आज आपको कोई ऐसा सरप्राइज़ मिले जिसे पाकर आप ख़ास होने का अनुभव करें। दफ्तर में किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा ना बनें। आज अपना पूरा ध्यान अपने काम पर ही लगाएं तो बेहतर होगा। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने माता पिता से पूरा सहयोग मिलेगा। बेहतर ज़िंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शाम को कोई उत्साहवर्धक समाचार मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:15 तक

Most Read:ट्रेवलिंग में होता है हेयर फॉल! तो इन बातों का रखें ख्यालMost Read:ट्रेवलिंग में होता है हेयर फॉल! तो इन बातों का रखें ख्याल

मीन:

मीन:

अचानक धन हानि के साथ-साथ पैसा कमाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में विवाद व मनमुटाव आपको देखने पड़ सकते हैं जिससे मानसिक शांति भंग होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। साथ ही आप सभी ज़िम्मेदारियों को निभाने में एक दूसरे का भरपूर सहयोग करेंगे। अगर आज आप किसी वाद विवाद में फंस जाते हैं तो बहुत ही होशियारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें, साथ ही अपने शब्दों का प्रयोग भी बहुत ही ध्यान से करें क्योंकि आपके गलत और कड़वे शब्द आज आप पर ही भारी पड़ सकते हैं। दफ़्तर में आपके बढ़िया प्रदर्शन से आपके वरिष्ठ काफी संतुष्ट और खुश रहेंगे। सेहत में सुधार होने से आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:30 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

horoscope for 30 November 2018 | daily horoscope | astrology

What does your Friday, November 30th 2018 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, November 29, 2018, 15:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion