For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 दिसंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आज कर्ज़ों से मुक्ति, कैसा रहेगा आपके दिन का हाल

|

अपने आज के दिन की सभी जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। जी हां, एक बार फिर हम आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारियों को आपके राशिफल के माध्यम से आप तक लेकर आए हैं। अगर आप अपने इस दिन को ख़ास और व्यवस्थित बनाना चाहते हैं तो पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष:

मेष:

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला हैI दफ्तर में आज आप आप खूब मेहनत के साथ काम करेंगे। साथ ही अपने अधूरे कार्य भी पूरा कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा और आपको एक बार फिर उनसे प्यार हो जाएगा। आज किया गया निवेश आपको इच्छित फल देगा। अपने किसी करीबी के साथ समय बिताकर बेहतर महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा और आपकी रोमांटिक मुलाक़ात बहुत ही बढ़िया होगी। परिवार में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। प्यार के मामले में आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। मुमकिन है आपका प्रिय आपसे किसी बात पर नाराज़ रहे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक

वृषभ:

वृषभ:

ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने में दिक्कत महसूस होगी। आपके ज़रूरी कामों में भी कई बाधाएं आएंगी। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। आर्थिक परेशानियां तनाव का कारण बन सकती हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचें। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल हालात में आपको राहत महसूस कराएगा। आज आप अपने परिवार के लिए अपनी खुशियों का बालिदान करेंगे लेकिन इसके बदले में किसी से ज़्यादा उम्मीद ना रखें। अपने से बड़ों की सलाह मानें, आपको अपनी समस्याओं का समाधान ज़रूर मिलेगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय ना गवाएं, सिर्फ पछतावा हाथ लगेगा। कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना आपके लिए बेहद आवश्यक है। साथ ही नियमित व्यायाम के माध्यम से आप अपने बढ़ते हुए वज़न को नियंत्रित कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Most Read:आपके बॉयफ्रेंड की दिलचस्पी आपकी सहेली में तो नहीं!Most Read:आपके बॉयफ्रेंड की दिलचस्पी आपकी सहेली में तो नहीं!

मिथुन:

मिथुन:

आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में ख़ुशी और शांति का माहौल बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कोई ख़ास आपको संपर्क कर सकता है और आपको उनकी भावनाओं से इस बात का पता चले की वह आपके लिए कुछ अलग महसूस करते हैं। दफ्तर में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें, नहीं तो, छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आप कुछ तनाव महसूस करेंगे। आपके व्यवहार में थोड़ा सा परिवर्तन चीज़ें बेहतर बना सकता है। खराब सेहत असहजता का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:05 से 3 बजे तक

कर्क:

कर्क:

जीवनसाथी की लापरवाही के कारण आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है, बेहतर होगा आप बात को ज़्यादा आगे ना बढ़ाएं। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय के नए स्रोत मिलने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। आज कम परिश्रम में ही आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है इसलिए सावधान रहें। काम का दबाव कम होने से आपके पास आराम करने के लिए पर्याप्त समय होगा। परिवार के साथ सैर सपाटे पर जाने की योजना भी बन सकती है। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। मुमकिन है आज किसी बात पर आपके पिता से मनमुटाव हो। आप धैर्य से काम लें और शांत रहें। शाम को किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह:

सिंह:

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ने के साथ साथ दूरियां भी बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप ऐसी कोई बात ना करें जिससे आपके प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ख़ास नहीं है। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं, तभी बचत कर पाएंगे। हो सकता है आपके बॉस आपके काम से ज़्यादा खुश ना हों जिस कारण आपका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह पर कर दिया जाए जहां आप महसूस करेंगे कि आपकी प्रगति रुक गयी है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने साझेदार से थोड़ा संभलकर रहने की ज़रुरत है। पैसों के लेन देन में आप उन पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। अपने शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। मुमकिन है वो आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक

Most Read:बालों की लंबाई बढ़ानी है तो ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमालMost Read:बालों की लंबाई बढ़ानी है तो ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

कन्या:

कन्या:

आज आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं हल होने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है जिससे आपके रिश्ते में सुधार आएगा। साथ ही वे पहले की तरह आपका ख्याल रखने लगेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की ज़रुरत है। आपकी लापरवाही किसी बड़ी शारीरिक समस्या को न्योता दे सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी काम पर भी हावी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। धन कमाने के कुछ बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन एकदम बढ़िया है। प्रेम जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। अपने कड़वे और अप्रिय शब्दों का प्रयोग करने से आपको बचना होगा, नहीं तो, आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:00 बजे तक

तुला:

तुला:

बेवजह की बातों में अपना समय व्यर्थ ना करें बल्कि कुछ नया सीखने का प्रयास करें। अगर आपके काम की बात करें तो आज आप अपनी योजना अनुसार चलेंगे और अपने काम का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। जब बात सेहत की आए तो इसे नज़रअंदाज़ करना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है क्योंकि ख़राब सेहत दिमाग को भी कमज़ोर देता है। इससे ज़रूरी कामों में भी अड़चनें आएंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बढ़िया समय व्यतीत कर पाएंगे। लंबे समय से अटके हुए कुछ आर्थिक मुनाफे आपको प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपकी वित्तीय समस्या दूर होगी। कुछ वक़्त से आपके अंदर जो नकारात्मक भाव आ रहे थे वो आज दूर हो जाएंगे और आप बेहतर महसूस करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद रोमंटिक रहने वाला है। आप अपने प्रिय के ख्यालों में खोए रहेंगे। आप दोनों अपनी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:00 बजे तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

वे निवेश योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। दफ़्तर में आज बेहतर माहौल रहेगा और आपके कामकाज के स्तर में भी सुधार आएगा। दांपत्य जीवन की परेशानी आज आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। अपने रिश्ते में सुधार के लिए आपको एक दूसरे को फिर से जानने की ज़रुरत है। हो सके तो एक दूसरे के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ रोमांटिक साबित हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी खास शख्स से हो सकती है और पहली नज़र में ही आपको उनसे प्यार हो सकता है। खालीपन और बोरियत को दूर करने के लिए दोस्त सबसे बढ़िया ज़रिया साबित हो सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:30 बजे तक

Most Read:कैसा टूथपेस्ट आपके बच्चे के लिए होगा सही?Most Read:कैसा टूथपेस्ट आपके बच्चे के लिए होगा सही?

धनु:

धनु:

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। पुराना किया हुआ निवेश फायदेमंद साबित होगा, साथ ही लंबे समय से चले आ रहे अपने आर्थिक पक्ष को मज़बूत करने के आपके सभी प्रयास भी फलीभूत होंगे। आज आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे और मानसिक अशांति का अनुभव करेंगे। आपको समझना होगा कि असली मज़ा आज को जीने में है। हो सके तो अपने बच्चो के साथ थोड़ा ज़्यादा समय व्यतीत करें क्योंकि उन पर ध्यान देना भी बेहद ज़रूरी है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन है। किसी छोटी बात पर जीवनसाथी से अनबन घर में तनाव का माहौल पैदा कर सकती है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें और बात को संभालने की कोशिश करें।यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आज कुछ अच्छे विकल्प आपको मिल सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर:

मकर:

घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा ना करें आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज़ हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने से आपको राहत मिलेगी और आप अपने सभी पारिवारिक क़र्ज़ खत्म करने में कामयाब होंगे। अपने जीवनसाथी से बात करते वक़्त किसी भी विवादित मुद्दे को उठाने से बचें अन्यथा छोटी सी बात किसी बड़े झगडे का रूप ले सकती है। ऐसी किसी परियोजना पर काम करें जो भविष्य में आपको मुनाफा दे। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभकारी होगी। मानसिक और शारीरिक लाभ के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और भी कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपको अपने काम पर एकाग्रता बनानी होगी। जो भी ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जाए, उसे पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11:20 तक

कुम्भ:

कुम्भ:

जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ ख़ास पल बिताएंगे जिससे आपका रिश्ता और भी मज़बूत हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की ज़रूत है। आज आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें नहीं तो आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान दें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो एक दूसरे पर आप दोनों का भरोसा मज़बूत होगा जिससे आपका रिश्ता और प्रेम और भी गहरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। अनियमित दिनचर्या और समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा विवादास्पद रहने वाला है। आपके प्रेमी/प्रेमिका से आपको धोखा मिल सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

Most Read:इस सर्दी गाजर खाए ही नहीं बल्कि लगाएं इसका फेस पैकMost Read:इस सर्दी गाजर खाए ही नहीं बल्कि लगाएं इसका फेस पैक

मीन:

मीन:

पिता से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी का अस्थिर बर्ताव आज आपका दिन बिगाड़ सकता है। साथ ही किसी बात पर आप दोनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। हो सके तो कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं, आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें, आप परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ मानसिक परेशानियों के कारण मन खिन्न रह सकता है, पूजा पाठ में भी आपका ध्यान नहीं लगेगा। अपनी समस्याओं को हल करने के लिए आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:25 मिनट तक

English summary

horoscope for 6 December 2018 | daily horoscope | astrology

What does your Thursday, December 6th 2018 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, December 5, 2018, 14:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion