Latest Updates
-
Viral Video: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'Melody' टॉफी, जानें चॉकलेट का इतिहास जिसने पारले को बनाया किंग -
Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई, कब है गंगा दशहरा? जानें सही तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Varada Chaturthi Remedies: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, कलंक से बचने के लिए करें ये उपाय -
Secret Ingredient Trick Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी दाल मखनी -
PM Modi और Giorgia Meloni की नई सेल्फी इंटरनेट पर छाई, यूजर्स बोले ‘Melodi is back' -
कौन हैं अभिजीत दिपके? जिसने CJI के ब्यान के बाद बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', 72 घंटे में जुड़े 70 हजार मेंबर -
क्या आप भी पीते हैं तांबे के बर्तन का पानी? जानें इसके फायदे, नुकसान और 5 जरूरी टिप्स -
Happy Birthday Wishes For Best Friend: अपने जिगरी यार को इस अनोखे अंदाज में कहें हैप्पी बर्थडे यार -
Street Food Style Pyaz Paratha Recipe: घर पर बनाएं चटपटा और कुरकुरा पराठा -
Varada Chaturthi 2026 Wishes: गजानन का आशीर्वाद मिले...वरदा चतुर्थी पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
8 अगस्त बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, बताएगा आपका आज का राशिफल
कैसा रहेगा आपका आज का यह दिन और क्या नया मोड़ लेगी आज आपकी ज़िन्दगी जानने के लिए लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जानिये अपने दिन भर का हाल।
मेष: दफ्तर की परेशानियों का हल जल्द से जल्द करें तभी आप अपने काम पर एकाग्रता बना पाएंगे। वाद विवाद से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।रूपए पैसों से जुड़े मामलों में फैसले सोच समझ कर लें ताकि भविष्य में आपको पछताना न पड़े। जीवनसाथी की लापरवाही के कारण आप दोनों के बीच कुछ अनबन हो सकती है बेहतर होगा आप बात को ज़्यादा आगे न बढ़ाएं अगर आप अपने जरूरी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो आपको परिणाम आपके अनुसार ही मिलेगा।

वृष: दूसरों को खुश करने के लिए ज़्यादा ख़र्च न करें नहीं तो आर्थिक परेशानियां आ सकती है।अपनी सेहत में सुधार लाने का समय है क्योंकि कमज़ोर शरीर दिमाग को भी कमज़ोर बना देता है। अपने घरेलू ज़िम्मेदारियों को नज़रंदाज़ करने से आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर व्यवसाय में किसी के साथ भागीदारी करने का विचार का रहे है तो बेहतर होगा पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। जीवनसाथी का मूड कुछ अच्छा नही रेहगा। बेहतर होगा आप उनका मूड ठीक करने के लिए कुछ खास प्लान करे।घर में किसी बुजुर्ग सदस्य की तबियत चिंता का विषय बन सकती है।
मिथुन: दफ्तर में आपके बढ़िया प्रदर्शन से आपके वरिष्ठ काफी संतुष्ट और खुश रहेंगे। उनके द्वारा की गयी आपकी तारीफ़ निश्चित तौर पर आपका मनोबल बढ़ाएगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। परिवार में प्यार और शान्ति का माहौल रहने से आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी।कोई बड़ा बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत हो जाएगा।
कर्क: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है फिर सोच समझ कर ही खर्च करें।नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। दफ्तर में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज परिवार में कुछ गंभीर समस्याएं उभर सकती है जिसके कारण आप कुछ मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते है अगर आप अपने खाने पीने का ध्यान नहीं रखेंगे तो सेहत से जुड़ी परेशानियां आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
सिंह:आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है।फ़िजूल खर्च करने से बचें।अगर बात आपके दाम्पत्य जीवन की करें तो आज आपका जीवनसाथी कुछ खूबसूरत शब्दों में एक बार फिर आपसे अपने प्रेम का इज़हार करेगा।सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे।अगर आपकी सेहत अच्छी रहेगी तो आप अपने बारे में अच्छा ही महसूस करेंगे,इसलिए इसके प्रति लापरवाही बिलकुल न करे।लम्बे समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है।
कन्या: प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास होगा।कार्यक्षेत्र में में आज आप का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे।आज का दिन सुझ-बूझ के क़दम उठाने का है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जीवनसाथी का प्यार और साथ आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा।लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते है । वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे।पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में ख़ुशी और शान्ति का माहौल बना रहेगा।
तुला:आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। मुमकिन है आज आपको कोई वित्तीय लाभ हो। आज पुराने किये हुए निवेश से आपको कुछ फायदा मिलने की भी सम्भावना है। आप अपने परिवार के साथ कुछ मजेदार समय बिताने के लिए अपनी पसंद की जगह पर सैर के लिए भी जा सकते है।आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है।प्यार के मामले में आज का दिन थोड़ा विवादस्पद रह सकता है। किसी छोटी सी बात पर आपके प्रेमी/प्रेमिका से आपकी नोकझोंक हो सकती है।
वृश्चिक: वाद विवाद से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।गलत वक्त पर गलत बात कहने से बचें नहीं तो आपको आलोचना का सामना करना पड़ेगा।आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा नहीं है, कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।आज आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है।बच्चों के साथ सख्त व्यवहार करने से बचें।
धनु: ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते है। अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाए नहीं तो आपको लगेगा कि आपका पूरा दिन बर्बाद हो गया।आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अच्छे अवसर लाएगा। आज आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें।विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।सेहत बढ़िया रहेगी।
मकर: अगर आज आप मनोरंजन या मौज मस्ती करने के लिए पैसा खर्च करने की सोच रहें तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा और आपकी रोमांटिक मुलाक़ात बहुत ही बढ़िया होगी।परिवार में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी।दफ्तर में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें नहीं तो छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है , जिससे आप कुछ तनाव महसूस करेंगे।आपके व्यवहार में थोड़ा सा परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन को और भी बेहतर बना सकता है।
कुम्भ: आज जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते है।आपके जीवनसाथी का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। दूसरों के कहने पर निवेश करने से बचें, आपको भारी नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।यही वक़्त है अपने स्वास्थ में सुधार लाने का। अपने दिन शुरुआत थोड़ी कसरत से करें। अपनी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा करने के लिए सैर सपाटे पर जाने के लिए दिन अच्छा है।
मीन: दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा और आप अपने सहकर्मियों से सहयोग की उम्मीद कर सकते है। इतना ही नहीं नौकरी में आपको मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है।आज किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते है।जीवनसाथी का प्यार और साथ आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा।परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करेंगे तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी।



Click it and Unblock the Notifications