Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी गंदी आदतों को बदल कर सुधारे अपने ग्रहों को
हमारी आदतें हमारे व्यक्तित्व का आइना होती हैं। अगर हम किसी के घर जाते हैं और उसे अपनी अच्छी आदतें दिखाते हैं, तो वह हमारे और ज्यादा करीब आने लगता है। लेकिन वहीं पर अगर हम अपनी खराब आदतें दिखाना शुरु कर दें, तो उसके घर में हमारा एक दिन भी टिकना मुहाल होगा। हमें हमारी आदतों की वजह से पसंद किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि हमारी आदतों का संबन्ध हमारे ग्रहों से भी होता है।
आपके नाम के पहले अक्षर में छुपा है जिंदगी का कौन सा राज?
अगर आप घर में साफ-सफाई नहीं रखते या फिर जूझे बर्तन को कई घंटों तक उसी स्थान पर छोड़ देते हैं, जहां पर आप बैठे हैं, तो भी आपको जिंदगी में सफलता नहीं मिलेगी। आपकी आदतें जितनी अच्छी होगी आपके ग्रह उतने ही मजबूत बनेंगे। इन आदतों को ज़रा बदलकर देखिए, आप अपनी ज़िंदगी में बेहतर बदलाव महसूस करेंगे ।

1. सही स्थान पर थूकें
अगर आपको कही पर भी थूकने की आदत है, यह तो निश्चित है की आपको यश, सम्मान अगर मुश्किल से मिल भी वह ज्यादा दिनों तक नहीं ठहर पाएगा। इससे बचने के लिये वाश बेसिन में ही यह काम कर आया करे ।

घर का मंदिर साफ रखें
अपने घर के मंदिर को अगर आप साफ़ करते है तो आपका बृहस्पति बहुत अच्छे फल देगा।

जूठी थाली या बर्तन तुरंत धो लें
वे लोग जो जहां पर खाते हैं, अगर वहीं पर जूठे बर्तन कई घंटों तक पड़ा रहने देते हैं, तो उन्हें कभी भी सफलता स्थाई रूप प्राप्त नहीं होती। अगर आप जूठे बर्तन को उठा कर उनकी सही जगह पर रख दें और उन्हें तुरंत ही साफ करें तो चन्द्रमा और शनि आपका सम्मान करते हैं।

देर रात तक न जागें
जो लोग देर रात तक जागते हैं, उन्हें चन्द्रमा कभी अच्छे फल नहीं देगा ।

रसोई को गंदा ना रखें
अगर आप अपनी रसोई को गन्दा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह की वजह से जीवन में दिक्क्तें आएँगी, मंगल अच्छा करने के लिए अपनी रसोई हमेशा साफ़ सुथरी रखें ।

घर के पौधों की देखभाल करें
घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्य जैसे ही होते है , तो जिस घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध,सूर्य,शुक्र और चन्द्रमा का सम्मान करते हुए परेशानियों से डटकर लड़ पाते है।

चप्पल और जूतों को सही जगह रखें
जो लोग बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते , मोज़े इधर उधर फेंक देते है ,उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करते है , इससे बचने के लिए अपने चप्पल जूते करीने से लगाकर रखे ,आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी ।

पानी ना फैलाएं
अगर नहाने के बाद बाथरूम में आप अपने कपडे़ इधर-उधर फेंक आते है , या फिर पूरे बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते है तो आपका चन्द्रमा किसी भी स्तिथि में आपको अच्छे फल नहीं देगा। आपके साथ हमेशा बुरा होगा और आप हमेशा मुर्झाए हुए से दिखेंगे इसलिये पानी को हमेशा निथारना चाहिये।

पैरों की सफाई करें
बाहर से आने के बाद तुरंत ही अपने हाथ और पैरों को धोएं। आप पाएंगे कि आपके अंदर का चिड़-चिड़ापन धीरे-धीरे खतम होने लगेगा। साथ ही दिमाग की शक्ति बढेगी और क्रोध धीरे धीरे कम होने लगेगा ।

चीख कर ना बोलें
जितना चीख कर आप बोलेंगे आप शनि को उतना हे ज़्यादा खराब करेंगे।

कभी भी खाली हाथ घर ना लौटे
हमारे शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि घर लौटते समय घर के बूजुर्गों या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर जाना चाहिए। जिस घर में बुजुर्ग और बच्चे खुश रहेंगे, उस घर में लक्ष्मी जी का हमेशा वास रहेगा नहीं तो वह रूठ कर चली जाएंगी और घर के सदस्यों में नकारात्मक या निराशा के भाव आने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
