Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
Happy Mother’s Day 2021: लॉकडाउन में भी आप अपनी मां को ऐसे दे सकते हैं सरप्राइज
'मां' इस शब्द में ही पूरी सृष्टि समायी हुई है। इस दुनिया में मां ही है जो बिना किसी शर्त के बेइंतहा प्यार करती है। मां कभी जताती नहीं है, मगर उसकी दुआओं ने न जाने कितनी बार बच्चों को संकट से बचाया है। मां जीवनभर जो त्याग, प्यार और परवाह करती आई है, उसका कर्ज तो कोई नहीं उतार सकता है। मगर मदर्स डे के दिन मां के लिए एक छोटा सा प्रयास करके उनके चेहरे पर बेशकीमती मुस्कान तो ला ही सकते हैं।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस लॉकडाउन के बीच आप अपनी मम्मी के लिए मदर्स डे पर क्या ही प्लानिंग कर सकते हैं तो यहां आपको कुछ आईडिया मिल जाएंगे। कोई भी मां अपने बच्चों द्वारा की हर कोशिश पर गर्व महसूस करती है। वहीं अगर वो कोशिश उनके लिए मदर्स डे पर उनके लिए की जाएगी तो सोचिए उन्हें कितना अच्छा लगेगा। लॉकडाउन की वजह से भले ही आपको मां के लिए महंगे तोहफे खरीदने का मौका नहीं मिल पा रहा हो, मगर आप घर पर ही उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।

चॉकलेट के साथ हैंडमेड कार्ड
आप चॉकलेट के साथ एक प्यारा सा कार्ड मम्मी को दे सकते हैं। आप ये कार्ड खुद तैयार कर सकते हैं और उसपर अपनी कलाकारी दिखा सकते हैं। इस कार्ड में मां के लिए खास लाइनें या फिर कोई कविता लिख सकते हैं।

तैयार करें केक
लॉकडाउन के इस समय में हो सकता है आपने कई नई रेसिपी ट्राई की होंगी। इस मदर्स डे पर केक बनाने की विधि ट्राई करें। मां के लिए अपने हाथों से केक बनाएं। पहली बार में अगर थोड़ी गड़बड़ हो भी जाती है फिर भी बाजार के केक के मुकाबले मां इसे ज्यादा पसंद करेंगी।

नई डिश तैयार करें
लॉकडाउन के कारण यदि घर पर केक का सामान नहीं है तो आप अपने किचन में मौजूद चीजों से ही कोई डिश तैयार कर लें। मीठे में आप कुछ बनाएं। आप अपनी मां को एक दिन के लिए किचन से छुट्टी दें और डिनर तथा लंच के लिए स्पेशल आइटम्स तैयार करें।

वीडियो बनाएं
आप मां की पुरानी और खास लम्हों की तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो तैयार कर सकते हैं। इस स्पेशल वीडियो में आप उन पलों की तस्वीरें डालें जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। ये वीडियो देखकर वो जरूर इमोशनल हो जाएंगी। अगर लॉकडाउन या किसी और वजह से आप उनके साथ नहीं हैं तो व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए आप उन्हें ये वीडियो भेज सकते हैं।

पेपर पर लिखें मैसेज
आप प्लास्टिक या फिर कांच का कोई भी एक जार ले लें। अब उसे डेकोरेट करें। इसके बाद आप कलरफुल पेपर लेकर उसपर छोटे छोटे प्यार भरे मैसेज लिखकर फोल्ड करते जाएं। मां के लिए प्यार दिखा पाना भी आसान नहीं होता है। इन संदेशों के जरिये आप ये जरूर बता सकते हैं कि उन्हें मां के रूप में पाकर आप कितने भाग्यशाली बने हैं।

पार्लर सेशन
हर महिला को खुद के लिए वक्त निकालना चाहिए। मगर अलग अलग व्यस्तताओं के कारण खुद को पैंपर करने का टाइम नहीं मिल पाता है। लॉकडाउन की वजस से स्पा और पार्लर भी बंद रखे गए हैं। ऐसे में आप घर पर ही मां को पार्लर जैसा आराम दे सकते हैं। उनके बालों में तेल लगाकर हेड मसाज दें। मेनिक्योर और पेडिक्योर कर दें। आप चाहें तो उनका फेशियल भी कर सकते हैं। उन्हें काफी रिलैक्स फील होगा।

दूर रहकर भी कर सकते हैं सेलिब्रेट
अगर आप अपनी मां से फिलहाल दूर हैं तो ऐसा नहीं है कि आप मदर्स डे सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं। आप वीडियो कॉल के जरिये उनसे बात करें। आप इस कॉल में अपने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं। आप एक दूसरे से बात करके सबको करीब पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











