Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
करवा चौथ के दिन ही पड़ रही है पीरियड्स की डेट तो इस तरह करें पूजा
हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत और तीज त्योहार हैं जो लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़े रखते हैं। ऐसा ही करवाचौथ का व्रत भी है। महिलाओं के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। इस व्रत को करने के लिए वो पूरे साल इंतजार करती हैं। सभी व्रत और त्योहारों के समय में पवित्रता और शुध्हता का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। करवाचौथ करने वाली महिलाओं के मन में भी पीरियड्स को लेकर कई सवाल बने रहते हैं। आज जानते हैं क्या पीरियड्स के समय में करवा चौथ का व्रत किया जा सकता है।

करवाचौथ व्रत से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
कई ऐसे व्रत और त्योहार हैं जिनके पालन के समय में मासिक धर्म की स्थिति होने पर महिलाओं को धर्म दोष लगने की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। करवा चौथ का व्रत पूरे साल में एक बार आता है। ऐसे में महिलाएं इस व्रत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करना नहीं चाहती हैं। इस व्रत से पति की उम्र लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखद बनता है। करवाचौथ व्रत का सीधा संबंध पति की आयु से होने के कारण महिलाएं धर्म संकट में पड़ जाती हैं।

रखें करवा चौथ का व्रत
महिलाएं पीरियड्स में होते हुए भी करवा चौथ का व्रत बिना किसी शंका के रख सकती हैं। शास्त्रों में व्रत करने की मनाही के बारे में नहीं बताया गया है। यदि करवा चौथ के दिन ही आपका मासिक धर्म शुरू हो जाता है तो भी आप व्रत कर सकती हैं।

इस नियम का रखें ख्याल
महिलाएं यदि मासिक धर्म में करवाचौथ का व्रत कर रही हैं तो उन्हें कुछ विशेष बातों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस दिन आप करवा चौथ कथा की किताब को न छुएं। आप किसी दूसरे व्यक्ति से कथा सुनें।
आप भगवान की पूजा तथा उपासना में शामिल होने से बचें। इससे आप व्रत धर्म का पालन भी कर लेंगी और व्रत भंग होने से भी बाख जाएगा। आप करवाचौथ का व्रत करें मगर देवकार्य से दूरी बना लें।



Click it and Unblock the Notifications