Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रमज़ान के माह में अपने जीवन में कुछ ऐसे करें सकारात्मक बदलाव
यदि आपके दिमाग में भी ऐसा प्रश्न आता है तो अपने जीवन में कुछ खास बदलाव करने की आवश्यकता है। हम कई लक्ष्य बनाते हैं जिनसे अंत में हम भटक जाते हैं।
रमज़ान का पवित्र माह अल्लाह की प्रार्थना, आत्म-मूल्यांकन और पश्चाताप का एक आध्यात्मिक समय है। रमज़ान का महिना अपने आप को देखने और अपनी ज़िंदगी में बदलाव करने का समय है। हम सभी मनुष्य गलतियाँ करते हैं।
हम सभी गलत सोच, बुरी आदतों और ऐसे निर्णयों के शिकार हैं जो हमारे जीवन को नकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। हर साल जब रमज़ान का महिना आता है तो यह हमें जीवन में बदलाव कर गलत रास्ते से सही रास्ते पर चलने का अवसर प्रदान करता है।
अक्सर, हम जब प्रार्थना के लिए बैठते हैं और हमारा दिमाग भटकता रहता है। कई लोग तो मशीनी रूप में नमाज़ अता करते हैं। इससे हमारा प्रार्थना पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। रमज़ान के समय हम आध्यात्मिकता में रहते हैं। हम अपने आपको हज़ के समय अल्लाह के करीब पाते हैं। क्या हमने कभी सोचा है कि यह आध्यात्मिकता पूरे साल क्यों नहीं रहती है?

रमज़ान को फैलाएँ
अपने जीवन और आस-पास में रमज़ान को फैलाएँ। इस आध्यात्मिक उत्साह का इस्तेमाल खुद को सुधारने में करें। यदि आपके दिमाग में हमेशा रमज़ान का ख़्याल रहेगा तो बुरी और नकारात्मक चीजें आपके जीवन से अपने आप निकल जाएंगी।

रमज़ान के बारे में और ज़्यादा जानने की कोशिश करें
रमज़ान के बारे में और ज़्यादा पढ़ें और बातचीत करें। रमज़ान की आध्यात्मिक बातें लोगों को बताएं और उनसे जानें। अपने नए ज्ञान को अपने जीवन में उतारें। इस तरीके से, आप धीरे ही सही पर निश्चित ही अपनी ज़िंदगी में बदलाव कर पाएंगे।

इस रमज़ान में रमज़ान के लिए प्लान बनाएँ
इस प्लान में वो छोटे बदलाव शामिल हैं जो आपके आध्यात्मिक और निजी जीवन में बड़ा प्रभाव डालते हैं। रोजाना कुरान का एक पैराग्राफ पढ़ना और कुछ छोटी चीजें रोज दान करना ऐसी चीजें हैं जो आप ट्राई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने जीवन में बदलाव की बड़ी बातें अक्सर पूरी नहीं हो पाती हैं। इसलिए छोटी चीजों से शुरुआत करें। दूसरी चीज ये भी ध्यान रखें कि आपके ये प्लान केवल रमज़ान तक सीमित ना रहें। इनका पालन आप अपने भविष्य में भी करें।

मानसिक रूप से जागरूक रहें
आप इस बदलाव के लिए अपने आपको मानसिक रूप से तैयार करें। अपनी सोच के प्रति सचेत रहें। यदि आप रमज़ान से हैल्दी खाना शुरू करना चाह रहे हैं तो ध्यान रहे कि कोई खाना आपको ललचा ना सके। इन बुरी सोचों पर ध्यान दें और अपने सोचने के तरीके को बदलें। उदाहरण के तौर पर, यदि आप अनजाने में फास्ट फूड खाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहें ये ऐसी ही सोच है। अपने आप समझाएँ कि कभी-कभार गलती करना ठीक है, लेकिन अब से मैं वो ही खाना खाऊँगा जो मेरे स्वास्थ्य के लिए ठीक है।

अल्लाह की प्रार्थना करना आपका मुख्य उद्देश्य हो
अल्लाह की प्रार्थना करना आपका मुख्य उद्देश्य हो। आपका बाकी जीवन अल्लाह की तारीफ और आराधना में बीते। ऐसा ना सोचें कि आप एक निश्चित समय ही प्रार्थना में बिताएँगे। ऐसा सोचें कि हर रोज ही प्रार्थना का दिन है। हर क्षण अल्लाह के गुणगान के लिए ब्रेक है। यदि ऐसी मानसिकता होगी, तो बुरे सोच अपने आप निकल जाएंगे। आप अपनी बुरी आदतों और नकारात्मक व्यवहार के लिए प्रार्थना से ब्रेक ना लें।

रमज़ान के लिए आध्यात्मिक तैयारी
रमज़ान के पहले दिन से ये बदलाव करेंगे ऐसा क्यों सोचना। ऐसा करने से प्लान तो बन जाता है पर उसकी पालना अंत तक नहीं होती है। अपने प्लान को आपको रमज़ान से कई दिन पहले ही शुरू कर देना चाहिए। इस तरह से, हो सकता है एक या दो बार आप गलती करें लेकिन रमज़ान आते-आते आप पूरी तरह अपने प्लान की पालना के लिए समर्पित हो जाएँगे।



Click it and Unblock the Notifications
