Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
दिवाली स्पेशल: कोरोना में सुरक्षित तरीके से भाई दूज मनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता भाई-बहन का होता है और भाई-बहन के इस खट्टे-मीठे रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन होता है भाई दूज। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाली यम द्वितीया यानी भाई दूज का त्योहार हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास दिन जहां भाई बहन के प्रति अपने प्रेम व भावनाओं को व्यक्त करता है, वहीं दूसरी ओर बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। सालभर भाई-बहनों को इस दिन का इंतजार रहता है। लेकिन इस बार हालात कुछ अलग है। कोरोना के कहर ने पूरी दुनिया को अपनी जद में ले लिया है और ऐसे अपने प्यारे भाई या बहन की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि आप इस बार भाई दूज सेलिब्रेशन में कुछ बदलाव करें। इस बार भाई दूज की खुशियों के बीच सुरक्षा के मानकों को नजरअंदाज ना करें। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि कोरोना काल में किस तरह सेलिब्रेट किया जाए भाई दूज का त्योहार-

रहें घर पर
अमूमन भाई दूज के त्योहार पर दोपहर में तिलक करने के बाद भाई-बहन व परिवार के अन्य सदस्य बाहर घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन इस बार जरूरी है कि आप घर पर ही रहें। कोशिश करें कि आप सेलिब्रेशन के घर पर ही खाना तैयार करें। यह सबसे सुरक्षित तरीका है। अगर आपका बाहर खाने का मन है तो भी आप रेस्टोरेंट आदि जाने से बचें। बेहतर होगा कि आप होम डिलीवरी के ऑप्शन को चुनें।

जरूर करें सैनिटाइज
जब आपका भाई घर पर आए या फिर आप अपने भाई के घर जाएं तो सैनिटाइजेशन करना बेहद जरूरी है। यहां बात सिर्फ खुद को सैनिटाइज करने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि जरूरी है कि आप फलों से लेकर सब्जियों, गिफ्ट और अन्य सभी सामानों को सैनिटाइज करें और उसके बाद ही इस्तेमाल करें।

यूं करें सेलिब्रेट
जब भाई घर आ जाए तो भाई को तिलक करने या बेहतरीन खाना बनाने के अलावा भी आप घर पर रहते हुए इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। मसलन, आप अपने घर को साथ में क्लिक की गई कुछ पिक्चर्स के साथ डेकोरेट करें या फिर कुछ ऐसे मजेदार गेम्स खेलें, जो आपके बचपन की यादों को ताजा करते हों। इसके अलावा, भाई-बहन साथ बैठकर अपनी फेवरिट फिल्म को देख सकते हैं।

अगर भाई है दूर
अगर इस बार आपका भाई दूर है और सुरक्षा कारणों के चलते आप उससे मिल नहीं पा रही हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दोनों एक-दूसरे से दूर रहते हुए भी इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। मसलन, आप सुबह सबसे पहले अपने प्यारे भैया या बहन को वीडियो कॉल करें और उसे इस खास दिन की बधाई दें। चूंकि आप मिलकर अपने भाई को तिलक नहीं कर सकती हैं तो ऐसे में आप उसकी तस्वीर को ही तिलक करें व इस खास दिन उसकी फेवरिट डिशेज जरूर बनाएं। इसके अलावा, आप भाई के लिए मिठाई व अन्य उपहार को कोरियर के जरिए भेजें। चूंकि यह खास दिन भाई-बहन के लिए है तो ऐसे में आप दूर होते हुए भी इस दिन साथ ही रहें। आप दोनों अपने-अपने घर बैठकर कोई फिल्म देख सकते हैं या फिर ऑनलाइन गेम आदि खेल सकते हैं। इससे आपको जगह की दूरियों का अहसास नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
