Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गणेश चतुर्थी स्पेशल 2022: गलत बनावट और गलत दिशा में गणेश जी की मूर्ति लगाने से हो सकता है अनर्थ
प्रथम पूज्य भगवान गणेश को आनंद,सफतला,सुख और समृद्धि का देवता माना जाता है, भक्त गणेशा की स्थापना घर में जरूर करते है मगर इस बात से अंजान होते है कि सुख और समृद्धि के लिए मूर्ति की स्थापना किस जगह की जानी चाहिए। सही जगह स्थापना ना करने से घर में सुख की जगह क्लेश पांव पसार सकता है।

हम आपको बताएगे कि कहां मूर्ति स्थापना करना आपके परिवार के लिए सही है, आइए पढि़ए आगे-

सूंड की दिशा बायीं ओर होनी चाहिए
जब आप गणेश की मूर्ति लेने जाएं तो ये देख ले कि उनकी सूंड दायीं ओर तो नहीं है अगर ऐसा है तो वह मूर्ति ना लें हमेशा बाईं ओर झुकी हुई सूंंड वाली मूर्ति ही लेनी चाहिए।

पूजाघर में ना हों अधिक मूर्तियां
पूजा घर में गणेश स्थापना करते समय ध्यान रहे कि वहां पर गणेश जी के साथ रिद्धि सिद्धि की दो या दो से अधिक मूर्तियां नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये वास्तु के लिए सही नहीं है।

सफेद मूर्ति के स्थापना से घर में आता सुख
अगर सुख और शांति के लिए गणेश की स्थापना करना चाहते है तो घर में सिर्फ सफेद गणेशा की मूर्ति ही लाएं आप इसकी जगह गणेशा का सफेद चित्र भी लगा सकतें हैं।

एक मूर्ति घर के अंदर बैठाएं
अपने घर के अंदर आप गणेशा की एक मूर्ति ही बैठाएं और उसकी प्रतिदिन पूजा करने से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

सिंदूरी कलर के गणपति से मिलती है कामयाबी
जो लोग अपनी आत्मरक्षा और कामयाबी के लिए घर में गणेश की मूर्ति स्थापित करना चाहतें है वो सिंदूरी कलर का गणपति स्थापित करके रोजाना उसकी पूजा करें।

बेडरूम में ना लें जाएं गणेश की मूर्ति
वास्तु के अनुसार गणेशा की मूर्ति बेडरूम में ले जाना अशुभ माना जाता है यदि आप फिर भी ऐसा करना चाहते है आप गणेशा की मूर्ति को उत्तर दिशा में स्थापित करें और ध्यान रखें की सोते समय आपके पैर मूर्ति की तरफ ना हों।

दक्षिण दिशा में मूर्ति स्थापना है गलत
वास्तु में दर्ज है कि गणेश की मूर्ति को आप घर के दक्षिण दिशा में नहीं स्थापित कर सकते और ना किसी ऐसी जगह जहां बाथरूम हो या आपकी मूर्ति बाथरूम के दीवार चिपकी हुई हो अगर ऐसा होता तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

इन दिशाओं में करें मूर्ति की स्थापना
अगर आप घर में गणेश की स्थापना करने जा रहें है तो पूरब और पश्चिम की दिशाएं सही हैं आप यदि आप उत्तर-पूरब में इसकी स्थापना करते हैं तो ये सबसे अच्छी दिशा होगी।

ऑफिस में स्टैंडिंग गणेशा की करें स्थापना
यदि आप ऑफिस में मूर्ति स्थापना करना चाहते हैं तो ध्यान रखें की उस मूर्ति में गणेश खड़े हुए हो ये आपको काम करते समय ऊर्जा और स्फूर्ति प्रदान करेगा।

मूषक और लड्डू को माना जाता है शुभ
मान्यता है कि जिस गणेश मूर्ति के साथ इनकी सवारी मूषक और लड्डू होते है वो बहुत शुभ माना जाता है इसलिए जब भी गणेश स्थापना करें इस बात पर जरूर ध्यान दें।

वास्तु दोष हटाता है स्वास्तिक गणेशा
यदि आप वास्तु दोष से परेशान है तो आप अपने घर में स्वास्तिक वाली गणेश मूर्ति लगा सकते है इससे आपका वास्तु दोष सही हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
