Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अक्षय तृतीया: सोना खरीदना पड़ रहा है बहुत महंगा तो इन उपायों से पाएं लाभ
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व है। अक्षय तृतीया का दिन साल के उन साढ़े तीन मुहूर्त में से एक है जो सबसे शुभ माने जाते हैं, यही वजह है कि इस दिन अधिकांश शुभ और महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन लोग बच्चों का मुंडन, शादी, बहु से पहली बार रसोई में चौका छुआना, दुकान खोलने जैसे दूसरे मांगलिक कार्य करते हैं।

इस दिन किसी तीर्थ स्थान पर अपने पितरों के नाम से श्राद्ध व तर्पण करना बहुत शुभ होता है।
माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदना भी बहुत लाभदायक होता है। मगर सोना महंगा होने की वजह से इसे खरीदना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं हो पाता है। इस लेख के माध्यम से उन उपायों के बारे में जानते हैं जिनसे अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जितना लाभ मिल सकता है।

ले आएं लक्ष्मी जी की चरण पादुका
अगर अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना आपके लिए मुमकिन नहीं है तो आप निराश ना हों, आप अपने घर लक्ष्मी माता की चरण पादुका ले आएं। ध्यान रहे कि आप इसकी नियमित तौर पर पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होगी।

इन चीजों का दान करके कमाएं पुण्य
अक्षय तृतीया के दिन को खास बनाने के लिए आप अपने पूर्वजों और पितरों को याद कर सकते हैं। आप उनकी खुशी के लिए जल कलश, छतरी, पंखा, शक्कर, घी, ककड़ी, खरबूजा, सत्तू आदि दान के रूप में ब्राह्मण को दें।

इस उपाय से होगी धन वर्षा
अक्षय तृतीया के दिन आप 11 कौड़ियां खरीदें और किसी लाल कपड़े में बांध कर उसे घर के मंदिर में रख दें। ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होंगी और आकर्षित होकर घर में धन की कमी नहीं होने देंगी।



Click it and Unblock the Notifications
