Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
ऐसे लोगों पर जीवन भर बनी रहती है शनि देव की कृपा
ग्रहों का हमारे जीवन से बहुत ही गहरा संबंध होता है। हमारे साथ जो भी शुभ अशुभ घटित होता है वह सब इनसे ही जुड़ा होता हैं। इन्हीं में से जिस ग्रह को सबसे क्रूर माना जाता है और जिससे लोग सबसे ज़्यादा घबराते हैं वो है शनि। जिस भी जातक की कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ होती है उसका जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। यही वजह है कि लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से इतने ज़्यादा भयभीत रहते हैं।
लेकिन आप में से बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि कुछ लोगों पर शनि का प्रभाव जीवन भर रहता है। हालांकि इस वजह से उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन फिर भी ये मुसीबतों से लड़कर आगे बढ़ते ही रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है और हज़ार मुश्किलों के बाद भी अंत में ये सफल होते हैं। जिन लोगों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है उनके अंदर कुछ ख़ास लक्षण होते है। तो आइए जानते हैं किन लोगों पर रहती है जीवन भर शनि देव की कृपा।

1. शारीरिक कष्ट
ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानियां बचनपन से लगी रहती है, खासतौर पर इन्हें हड्डियों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। इतना ही नहीं, अगर इन्हें चोट लग भी जाती है तो वो ठीक होने के बाद भी इन्हें जीवन भर परेशान करती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समस्या चाहे जितनी भी बड़ी हो लेकिन ये कभी उसे उतना बड़ा दिखाते नहीं हैं।

2. मेहनती
जिन जातकों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है वे अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से सफलता प्राप्त करते हैं। इन्हें दूसरों की मदद लेना पसंद नहीं होता। ये अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

3. अकेले रहना
भरा पूरा परिवार होने के बाद भी ऐसे लोग हमेशा अकेलापन महसूस करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव इन्हें हर तरह के भ्रम से दूर रखना चाहते हैं ताकि इन्हें रिश्तों की सच्चाई का ज्ञान हो। इसके अलावा शनि देव लालच, छल, कपट आदि जैसी चीज़ों को नापसंद करते हैं इसलिए जिस व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है वो ऐसी चीज़ों से दूर रहते हैं। यही कारण है जिसकी वजह से ये ऐसे लोगों से जल्दी जुड़ नहीं पाते।

4. सच का साथ देना
चूंकि शनि देव स्वयं भी न्यायप्रिय हैं इसलिए इनकी कृपा पाने वाले लोग भी न्याय और सच का साथ देने वाले होते हैं। ये ना तो गलत करना पसंद करते हैं और ना ही गलत का साथ देते हैं। ये स्वयं भी सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं और दूसरों को भी इसकी सलाह देते हैं। सामाजिक जीवन में इनकी यह बात इनकी बहुत बड़ी खामी साबित हो जाती है और यह लोगों से जल्दी जुड़ नहीं पाते।

5. 35 की उम्र में मिलती है सफलता
शनि देव की कृपा पाने वाले लोगों को अकसर 35 वर्ष की आयु या फिर उसके बाद बड़ी सफलता प्राप्त होती है। ये अपनी मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।

6. वैराग्य
शनि प्रधान व्यक्तियों का झुकाव वैराग्य की ओर होता है। ये विवाह के बंधन में बंधना नहीं चाहते हैं और सन्यासी या समाज सुधारक बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
