Latest Updates
-
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी
दिवाली 2018: जानें क्यों ज़रूरी है घर की चौखट पर बंदनवार लगाना
7 नवंबर बुधवार को रोशनी का पर्व दीपावली मनाया जाएगा। सभी अपनी इस दिवाली को शुभ बनाने के लिए अपने अपने तरीके से तैयारियां लगभग पूरी कर चुके हैं। इस दिन लोग अपने जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य की कामना करते हुए माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं।
दिवाली पर लोग घर की साज सजावट पर विशेष ध्यान देते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन्हीं साज सजावट की कुछ वस्तुएं ऐसी भी होती हैं जिनसे हमारे देवी देवता, ख़ासतौर पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमारे घर में खुशहाली आती है।

इन्हीं वस्तुओं में से एक है बंदनवार। जी हां, बंदनवार घर की चौखट पर लगाने से मुख्य द्वार की रौनक तो बढ़ती ही है, साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।
ऐसी मान्यता है कि बंदनवार लगाने से न सिर्फ घर का माहौल शांत रहता है बल्कि आपकी रूठी किस्मत भी जाग उठती है। आइए जानते हैं बंदनवार से जुड़ी कुछ खास बातें।

क्या है बंदनवार?
बंदनवार ईश्वर का आग्रह करने वाली वस्तुओं में से एक है। विशेष पत्तों और अन्य चीज़ों से बनी यह एक झालर होती है जिसे घर के मुख्य द्वार पर सजाया जाता है। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। किसी भी पर्व, त्योहार या मांगलिक कार्य में इसे घर की चौखट पर ज़रूर लटकाना चाहिए। फिर अगले मंगल कार्य तक इसे हटाना नहीं चाहिए।
कहते हैं इससे नकारत्मक ऊर्जा आपके घर से कोसों दूर रहती है और साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। यदि आप नियमित रूप से बंदनवार लगाना चाहते हैं तो हर महीने इसे बदलते रहें।

बंदनवार का महत्व
वास्तु शास्त्र में भी बंदनवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो आपको अपने घर की चौखट पर बदनवार ज़रूर लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष भी दूर होता है।
मुख्य द्वार पर इसे ऐसे लटकाना चाहिए जिससे आते जाते वक़्त आपका सिर इससे स्पर्श हो।

कैसे बनता है बंदनवार?
बाज़ार में कई तरह के बंदनवार उपलब्ध हैं। आमतौर पर बंदनवार आम या अशोक के पत्तों से बनता है। पत्तों को पीले सूत या सूत की रस्सी में बांध दिया जाता है। इसके अलावा कौड़ियों और नारियल के रेशों का भी बंदनवार बनता है।

मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाने से होते हैं यह लाभ
1. आम के पत्तों का बंदनवार लगाने से घर में खुशियां बनी रहती हैं साथ ही घर में शान्ति का वास होता है।
2. अशोक के पत्तों का बंदनवार आर्थिक समस्याओं को दूर करता है। मां लक्ष्मी की कृपा सदैव के लिए बनी रहती है।
3. यदि आपने कौड़ी या सीप से बना बंदनवार अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाया है तो इससे किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं कर सकती।
4. अगर आप क़र्ज़ में डूबे हुए हैं या फिर सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रहती है तो आप अपने घर की चौखट पर नारियल के रेशों का बंदनवार लगाएं।

इस दिन शुभ होता है बंदनवार लगाना?
शुभता का प्रतीक माना जाने वाला बंदनवार लगाने के लिए सभी दिन अच्छे होते हैं लेकिन सबसे उत्तम दिन मंगलवार माना जाता है।
इस दिवाली आप भी अपने घर की चौखट पर बंदनवार ज़रूर लगाएं ताकि आपके घर की खुशियों को किसी की नज़र न लगे।



Click it and Unblock the Notifications
