Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि के 9 दिनों में ये उपाय करने से पूरी होती है मनचाही मनोकामना
नवरात्र आरंभ होने वाले है इन दिनों भक्त मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और आराधना करते है और भक्ति के सागर में डूबे रहते है। इन दिनो को लेकर ऐसी मान्यता है कि कुछ टोटके करके आप अपनी हर मनोकामना पूरी करवा सकते है।
नवरात्र के इन नौ दिनों में ये उपाय करने से आपके मन की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.........

धन की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय
धन पाने की चाहत आखिर किसकी नहीं होती है। आप नवरात्र में सुबह नहाकर किसी पीले रंग के कपड़े पर बैठे और तेल के नौ दिये जलाएं।
इसके बाद लाल रंग में रंगे हुए चावलों की ढेरी बनाएं और श्रीयंत्र रखें। श्रीयंत्र की पूजा करें इस पूजा में आप कुमकुम, फूल और दीपक का प्रयोग कर सकते हैं। इस पूजा को करने के बाद आपको अवश्य ही धन की प्राप्ति होगी।

धन और भाग्य का सितारा ऐसे चमकाएं
नवरात्रों के दौरान किसी भी आप सुबह स्नान करके किसी सफेद कपड़े पर एक शंख को रखे और उसपर केसर से स्वास्तिक का निशान बनाएं।
उसके बाद थोड़े चावल लें और महालक्ष्मी का जाप करते हुए उस शंख में डालते जाएं। इस जाप को कम से कम 108 बार करना है।
पूजा की विधि खत्म होने के बाद उस शंख को नवरात्र के बाद तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में बदलाव नजर आएगा।

जल्दी विवाह के लिए करें ये उपाय
नवरात्र के दौरान अपने मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की तस्वीर रखे और ॐ शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा, इस मंत्र का जाप करें। याद रहे ये जाप 3, 5 या 8 बार पूजा के बाद करना है।

देवी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए
माता का गन्ने के रस से अभिषेक करने से, आम के रस से स्नान करवाने से और वेद पाठ के बाद कपूर, कमल या केसर के जल से स्नान करवाने से माता की असीम कृपा आप पर बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
