Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
Gautam Buddha Quotes in Hindi: मन की शांति के लिए पढ़ें गौतम बुद्ध के विचार
Short Story
oi-Staff
By Divya Sahu
गौतम बुद्ध की गिनती ऐसे महापुरुषों में होती है जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हुए। सत्य, धर्म, प्रेम, शान्ति और सद्भाव पर उनके विचार ने न जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल दी।
गौतम बुद्ध ने ही बौद्ध धर्म की स्थापना की और आज के समय में इनके अनुयायी पूरे विश्व में हैं। गौतम बुद्ध के बताये मार्ग का लोग आज भी अनुसरण कर रहे हैं और एक सुखद जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बुद्धा के स्मरण से ही असीम शान्ति का अनुभव मिलता है।

इस लेख के माध्यम से हम गौतम बुद्धा के अनमोल विचार जानने का प्रयास कर रहे हैं जो जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की शक्ति रखते हैं।

तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती हैं, सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
-गौतम बुद्ध
Budhha Purnima 2021: बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि | Buddha Purnima Puja Vidhi | Boldsky

जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
-गौतम बुद्ध

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है।
-गौतम बुद्ध

अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहें।
-गौतम बुद्ध

जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती है, मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता है।
-गौतम बुद्ध

जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है।
-गौतम बुद्ध

क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं।
-गौतम बुद्ध

जिस तरह एक जलते हुए दीये से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते हैं, फिर भी उस दीये की रोशनी कम नहीं होती, उसी तरह खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती है, कभी कम नहीं होती।
-गौतम बुद्ध

किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से अधिक डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है।
-गौतम बुद्ध
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
