Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
हर काम में होती है परफेक्ट, जानें कौन होती हैं ‘अल्फा वुमन’
शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र है जहां महिलाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराई है। आमतौर पर ये भी सुनने में आता है कि महिलाओं ने अपने दम पर कई बड़े कारनामों को अंजाम दिया। आखिर कौनसी महिलाएं ऐसा कर पाती हैं। उनमें ऐसे कौन से गुण होते हैं जो उन्हें सामान्य औरतों से अलग बनाते हैं?

लोगों को खुद की तारीफ करने के लिए मजबूर कर देने वाली ये औरतें अल्फा वुमन होती हैं। इनके काम ही ऐसे होंगे जिन्हें देखकर आप प्रभावित हो जाएंगे और उनकी प्रशंसा किये बिना नहीं रह पाएंगे। 'अल्फा वुमन' अंग्रेजी शब्द है जिसे सुपर वुमन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
8 मार्च को दिन पूरी दुनिया में वुमेंस डे यानि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर जानते हैं कि दूसरों से अलग अल्फा वुमन में क्या खास गुण होते हैं जिनकी पुष्टि कई अध्ययन भी करते हैं। कहीं आप खुद या फिर आपकी कोई जानने वाली तो इस श्रेणी में नहीं आती हैं?

कॉन्फिडेंस
किसी भी काम को पूरा करने या फिर सबसे पहले उसकी शुरुआत करने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत होती है। अल्फा वुमन में तो ये गुण कूट कूट कर भरा होता है। ये अपने आत्मविश्वास के बलबूते अपने लक्ष्य तक पहुंचती हैं।

पॉजिटिव रहना
अल्फा वुमन कॉन्फिडेंस को ओवरकॉन्फिडेंस में नहीं बदलती बल्कि अपनी सकारात्मकता से अपने आत्मविश्वास का इस्तेमाल करती हैं। वो किसी भी हालात में हार नहीं मानती हैं। अगर शिकस्त मिलती भी है तो उससे उबरना भी ये बेहतर ढंग से जानती हैं।

काम पूरा करने का तरीका
अल्फा वुमन किसी भी काम को बड़ी सहजता के साथ पूरा कर लेती हैं। वो बहुत स्मार्ट होती हैं और जो प्रोजेक्ट मिलता है उसके लिए दिन रात एक कर देती हैं ताकि उन्हें सफलता मिल सके। वो काम से कभी समझौता नहीं करती हैं।

मेहनती
अल्फा वुमन की सफलता के पीछे यही कारण है। वो जानती है कि उन्हें कामयाबी के लिए कठिन रास्ते पर चलना होगा और वो पूरी शिद्दत के साथ उस राह पर आगे बढ़ती हैं।

साफ सीधी बात
ये जो सोचती हैं वही सामने वाले को बताती हैं। इनके सच बोलने की वजह से कई बार सामने वाले को बुरा भी लग जाता है लेकिन इन्हें साफ सीधी बात करना ही रास आता है।

आंकलन करने की क्षमता
अल्फा वुमन हर तरह की स्थिति का परीक्षण करती है और यदि उसमें किसी तरह की तबदीली की जरूरत होती है तो वो भी करने से पीछे नहीं हटती है। इनके पास परिस्थिति को परखने की गजब की क्षमता होती है।

दूसरों को दिखाने के लिए नहीं खुद की बेहतरी के लिए काम
अल्फा वुमन तब खुश होती हैं जब इन्हें खुद के किये काम से संतुष्टि मिलती है। ये इस बात पर विश्वास रखती हैं कि प्रतियोगिता करना ही है तो उस दौरान भी खुद कुछ नया सीखें।

जिंदगी में रखती हैं बैलेंस
अल्फा वुमन घर और दफ्तर दोनों जगह संतुलन बनाकर चलती हैं। ये प्लानिंग के साथ हर काम को करती हैं और इनका ये तरीका देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

रिश्तों को देती हैं जगह
अल्फा वुमन होने का ये मतलब नहीं है कि ये सिर्फ काम और कामयाबी की ही चाह रखती हैं। जब रिश्तों की बात आती है तब भी अपनी पावर इस्तेमाल करती हैं और भावनाओं की सुनती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
