Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Islamic New Year 2022: इन प्यारे संदेशों से अपने प्रियजनों को दें मुबारकबाद
साल 2022 में इस्लामिक नए साल की शुरूआत 29-30 जुलाई से होगी। इस्लामिक न्यू ईयर को हिजरी नया साल भी कहा जाता है। इस्लाम में मुहर्रम के दिन से नए साल का आरंभ हो जाता है। सभी धर्मों के कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा की गति एवं स्थिति के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं। इस्लाम में चांद के अनुसार ही सभी पवित्र दिनों की शुरूआत होती है। जिलहिज महीने की आखिरी तारीख को चांद दिखते ही पुराना साल खत्म हो जाता है।
चलिए जानते हैं कि कैसे मनाया जाता है इस्लामिक न्यू ईयर और यहां दिए गए कुछ खास संदेशों से आप अपने करीबियों को इस मौके पर बधाई दे सकते हैं।

रमजान के बाद सबसे पवित्र मुहर्रम
इस्लाम धर्म में मुहर्रम के महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। नए साल के दिन कुछ देशों में पब्लिक होलीडे दिया जाता है तो वहीं कुछ देशों में इस दिन नेशनल हॉलिडे होता है। मुहर्रम के दिन लोग अल हुसैन की पीड़ा को याद कर खेद प्रकट करते हैं। इस दिन जुलूस भी निकाले जाते हैं। लोग खुद पर कोड़े बरसाते हैं, अंगारों पर चलते हैं और अल हुसैन के दर्द को महसूस करने की कोशिश करते हैं।
मुस्लिम देशो में यह दिन बहुत ही बड़े स्तर पर मनाया जाता हैं। थियेटरों में कर्बला की कहानी दिखाई जाती है। लोग अल हुसैन की कब्र पर जाते हैं और ताजिया निकालते हैं।

अपने करीबियों को भेजें ये प्रेम संदेश
हालांकि मुहर्रम के दिन लोग दुख और शोक प्रकट करते हैं, लेकिन इसे इबादत के लिए बेहद पवित्र माना गया है। लोग नेकी के रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं और अपनों की सलामती की दुआ करते हैं। साथ ही एक दूसरे को प्रेम और भाई चारे का संदेश देते हैं। नीचे दिए गए इन संदेशों द्वारा आप भी अपनों को बधाई दे सकते हैं।

1.इस्लामिक साल के खास मौके पर रब से आपकी सलामती की फरियाद है।

2.नए चांद के साथ आपके जीवन में खुशियां आए। आपको और आपके पूरे परिवार को नए साल की ढेरों बधाइयां।

3. अल्लाह आपको खूब बरकत दे, हमारी तरफ से आपको नए साल की शुभकामनाएं

4. नए साल की इस मुबारक घड़ी पर हम दिल से आपकी सलामती के लिए दुआ मांगते हैं। यह नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।

5.नए साल का नया चांद जब फलक पर आएगा
खुदा आप पर ढेर सारा प्यार बरसाएगा। नाय साल मुबारक हो।



Click it and Unblock the Notifications