Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
खत्म होने वाला है खरमास, जानें जनवरी में कौन सी तिथियों पर बजेगी शहनाई
खरमास या मलमास के समापन के बाद एक बार फिर वैवाहिक और दूसरे मांगलिक आयोजनों की शुरुआत होने वाली है। गौरतलब है कि खरमास के समय में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरायण होने के बाद से ही खरमास समाप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही घर-परिवार में शुभ कामों का सिलसिला चल पड़ता है।
हिंदू समाज में विवाह को एक यज्ञ की तरह माना जाता है। इसमें सिर्फ लड़का और लड़की ही नहीं बल्कि उनके परिवार एक हो जाते हैं। हमारे देश में ये माना जाता है कि दो अनजान लोगों का पति पत्नी के तौर पर रिश्ता जुड़ने में ग्रह नक्षत्रों का बहुत अहम योगदान होता है।

शादी-विवाह को बहुत ही शुभ काम माना जाता है इसलिए इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं के लिए खास मुहूर्त निकाले जाते हैं। विवाह के बाद दंपत्ति के जीवन में ख़ुशहालता और साथ ही सुख-सौभाग्य के आगमन के लिए सही तिथि में विवाह होना जरूरी माना जाता है। अगर आप जनवरी 2020 में विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो ये तिथियां इसके लिए बेहद शुभ रहेंगी।
- 15 जनवरी 2020, बुधवार
- 16 जनवरी 2020, गुरुवार
- 17 जनवरी 2020, शुक्रवार
- 20 जनवरी 2020, सोमवार
- 29 जनवरी 2020, बुधवार
- 30 जनवरी 2020, गुरुवार



Click it and Unblock the Notifications
