Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Kajari Teej: कजरी तीज के दिन विवाहित महिलाएं भूल से भी न करें ये काम
विवाहित महिलाओं के लिए कजरी तीज का पर्व खास महत्व रखता है। हर साल भादो माह में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का दिन कजरी तीज के रूप में मनाया जाता है। हरियाली तीज के बाद कजरी तीज का व्रत रखा जाता है जो विशेषकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार में मनाया जाता है।

कजरी तीज को कजली तीज, सातूड़ी तीज और बूढ़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। जानते हैं इस साल कजरी तीज किस दिन मनाया जायेगा और इस खास दिन पर सुहागिन महिलाओं को किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।

कजरी तीज की तिथि और शुभ मुहूर्त
इस साल कजरी तीज का व्रत 25 अगस्त को बुधवार के दिन रखा जाएगा।
तृतीया तिथि प्रारम्भ: अगस्त 24, 2021 को शाम 04:04 बजे से
तृतीया तिथि समाप्त: अगस्त 25, 2021 को शाम 04:18 बजे तक।

कजरी तीज का महत्व
कजरी तीज का व्रत रखकर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं। सुहागिन महिलाएं दुल्हन की तरह पूर्ण श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं। यह व्रत करने से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कजरी तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं। किसी कुंवारी कन्या द्वारा यह व्रत करने से उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। कजरी तीज के मौके पर महिलाएं एकत्र होकर कजरी लोकगीत भी गाती हैं।

कजरी तीज के दिन विवाहित महिलाएं इन कामों से बचें
कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सफेद वस्त्र धारण न करें।
महिलाओं को यह व्रत निर्जला करना चाहिए इसलिए इस दिन अन्न-जल ग्रहण न करें।
इस दिन महिलाओं को अपने पति से लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें कोई अपशब्द कहें।
यह व्रत महिलाएं अपने पति तथा अपने वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। इस दिन अपना पूरा श्रृंगार करें।
अपने पिया के नाम की मेहंदी रचाना न भूलें। यह काफी शुभ होता है।
अपने हाथ खाली न छोड़े, अशुभ माना जाता है। आप हाथों में कंगन या चूड़ियां जरूर पहनें।



Click it and Unblock the Notifications