Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Kamada Ekadashi : पर बन रहा है विशेष योग, भगवान विष्णु की अतिशीघ्र कृपा पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा
सनातन धर्म में एकादशी तिथि काफी महत्व रखती हैं। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इस दिन पूरे विधि विधान से श्रीहरि की पूजा की जाती है। इस दिन सच्चे मन से विष्णु जी की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानते हैं इस साल कामदा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, विशेष संयोग और महत्व के बारे में।

कामदा एकादशी का शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि आरंभ- 22 अप्रैल 2021, बृहस्पतिवार को रात 11 बजकर 35 से
एकादशी तिथि समाप्त- 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार को रात 09 बजकर 47 मिनट तक

कामदा एकादशी पर विशेष योग
हिंदू पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल को कई शुभ योग बनेंगे। यह दिन नए कार्य को आरंभ करने के लिए उत्तम रहेगा। इस दिन जातक जिस शुभ और मांगलिक कार्य की शुरुआत करेगा उसे उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष कामदा एकादशी वृद्धि और ध्रुव योग में मनाई जाएगी। वृद्धि योग 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग आरंभ होगा। मांगलिक और शुभ कार्य करने के लिए ये दोनों ही योग अच्छे माने गए हैं।

एकादशी व्रत का पारण मुहूर्त
कामदा एकादशी व्रत का पारण द्वादशी की तिथि में किया जाएगा।
पारण का समय: 24 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 47 मिनट से 08 बजकर 24 मिनट तक

कामदा एकादशी की पूजा विधि
जो जातक कामदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं वो 23 अप्रैल को प्रात: जल्दी उठकर स्नानदि कर लें। इसके बाद ही पूजा आरंभ करें। सबसे पहले व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु की पूजा आरंभ करते हुए उन्हें जल, फल, पुष्प, मिष्ठान आदि चढ़ाएं। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है इसलिए आप पूजा में पीले फूलों का प्रयोग करें। भगवान विष्णु की आरती करें। एकादशी के दिन व्रत के सभी नियमों का पालन करें। द्वादशी तिथि के दिन समय पर पारण करें।



Click it and Unblock the Notifications
