Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कामिका एकादशी व्रत से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ जितना फल, केवल ये काम करने की न करें भूल
साल 2020 में कामिका एकादशी का व्रत 16 जुलाई, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। इसे पावित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा कि जाती है।

इस व्रत की महत्ता के बारे में स्वयं ब्रह्मा जी ने देवर्षि नारद को बताया था। ऐसी मान्यता है कि कामिका एकादशी का व्रत करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है। इस व्रत के प्रभाव से जातक के जीवन में आने वाली हर तरह की समस्या दूर हो जाती है। कामिका एकादशी के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने की मनाही है। जानते हैं ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें भूलवश करने से भी बचना चाहिए।

न खाएं चावल
जो जातक व्रत नहीं रखते हैं उन्हें भी कामिका एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल के सेवन से मनुष्य का अगला जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है।

तामसिक भोजन से दूरी
हर माह पड़ने वाली एकादशी कि तिथियां धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण बताई गई हैं। एकादशी के दिन मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को शराब से भी दूरी बना लेनी चाहिए। व्यक्ति को सादा भोजन ग्रहण करना चाहिए।

क्रोध से बचें
एकादशी के दिन व्यक्ति को अपना समय भगवान विष्णु कि पूजा-अर्चना में बिताना चाहिए। इस दिन जातक को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए और किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। इससे आपको ही हानि होगी।

शाम को सोने से बचें
एकादशी के दिन जातक को सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। एकादशी तिथि पर शाम के समय सोने से बचना चाहिए। इस समय पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना और कामिका एकादशी की व्रत कथा सुनना फलदायी रहेगा।

शारीरिक संबंध न बनाएं
धार्मिक दृष्टि से एकादशी का काफी महत्व है। एकादशी का दिन भगवान हरि को समर्पित है। इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस दिन व्यक्ति को संयम बरतना चाहिए और ब्रह्राचर्य का पालन करना चाहिए।

तुलसी पत्तों का प्रयोग न भूलें
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। एकादशी की पूजा में तुलसी पत्र जरुर रखें, भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
