Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करवा चौथ 2020: जानें आपके शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत खास माना गया है। इस दिन वह निर्जला व्रत रखकर अपने पति की खुशहाली और लंबी आयु की कामना करती हैं।

एक ओर जहां विवाहित महिलाएं करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करने को लेकर उत्साहित रहती हैं, वहीं दिन ढलने के साथ ही चांद के दीदार के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगती हैं। करवा चौथ का व्रत चंद्रोदय के बाद उसकी पूजा के साथ संपन्न होता है। जानते हैं इस साल करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कितने बजे तक दिखाई दे सकता है।

करवा चौथ की तिथि
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा।

करवा चौथ व्रत का महत्व
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती है। यह व्रत अब केवल उत्तर भारत में ही नहीं मनाया जाता है बल्कि इसकी लोकप्रियता अब अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रही है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं करवा माता के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं।

जानें बड़े शहरों और नगरों में कितने बजे होगा चंद्रोदय
दिल्ली- 8:11 बजे
नोएडा- 8:11 बजे
मुंबई- 8:51 बजे
जयपुर- 8:22 बजे
देहरादून- 8:03 बजे
लखनऊ- 8:00 बजे
शिमला- 8:06 बजे
गांधीनगर- 8:42 बजे
इंदौर- 8:30 बजे
भोपाल- 8:23 बजे
अहमदाबाद- 8:44 बजे
कोलकाता: 7:40 बजे
पटना- 7:45 बजे
प्रयागराज- 8:03 बजे
कानपुर- 8:07 बजे
चंडीगढ़- 8:11 बजे
लुधियाना- 8:11 बजे
जम्मू- 8:11 बजे
बंगलूरू- 8:12 बजे
गुरुग्राम- 8:12 बजे
असम- 7:19 बजे
पंजाब- 8:14 बजे
हरियाणा- 8:14 बजे
बिहार- 7:49 बजे
झारखंड- 7:49 बजे
जम्मू कश्मीर- 8:18 बजे
हिमाचल प्रदेश- 8:18 बजे
मध्य प्रदेश- 8:32 बजे
छत्तीसगढ़- 8:32 बजे
राजस्थान- 8:25 बजे
गुजरात- 8:44 बजे
ओडिशा- 7:55 बजे
पश्चिम बंगाल- 7:45 बजे
चेन्नई- 8:32 बजे
बेंगलुरू- 8:40 बजे
हैदराबाद- 8:33 बजे
लखनऊ- 8:04 बजे
वाराणसी- 7:58 बजे
आगरा- 8:16 बजे
मेरठा- 8:14 बजे
फरिदाबाद- 7:59 बजे
झांसी- 8:18 बजे
देहरादून- 8:10 बजे
गया- 7:21 बजे
मुजफ्फरनगर- 7:47 बजे
भागलपुर- 7:42 बजे



Click it and Unblock the Notifications
