Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: नोट कर लें आपके शहर में चांद निकलने का समय
शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ एक विशेष त्योहार है। उत्तर भारत में करवाचौथ की अलग ही धूम देखने को मिलती है। मगर अब देश के अन्य हिस्सों में भी करवाचौथ का व्रत रखने का सिलसिला चल पड़ा है। दरअसल यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और कठोर उपवास के बाद रात में चांद के दर्शन करके पारण करती हैं। करवाचौथ में चांद की पूजा का विशेष महत्व होता है। जानते हैं साल 2021 में आपके शहर में चांद निकलने का क्या समय रहेगा।

हर सुहागिन के लिए खास है करवाचौथ
करवाचौथ के व्रत के लिए हर विवाहित महिला उत्साहित नजर आती है। इस दिन वो दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार करती हैं। इस व्रत के लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारी भी शुरू कर देती हैं। इस दिन वो अपने पति के लिय उसी तरह सजती संवरती है जिस तरह से वो अपनी शादी के दिन तैयार हुई थीं। करवाचौथ व्रत को काफी कठिन बताया गया है। इसमें पानी की एक बूंद भी वर्जित बताई गयी है। सभी महिलाएं पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इसे करती हैं। इस व्रत का पूरा फल अपने पति के लिए मांगती हैं। वो अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, कामयाबी और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

करवाचौथ 2021 तिथि और मुहूर्त
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 24 अक्टूबर, रविवार के दिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत करेंगी।
पूजा का मुहूर्त: शाम 5 बजकर 43 मिनट से लेकर 6 बजकर 50 मिनट तक
पूजा की अवधि- 1 घंटे 7 मिनट
चंद्रोदय का समय: 8 बजकर 7 मिनट

कब निकलेगा आपके शहर में चांद
नई दिल्ली - रात 8:07 बजे
गुरुग्राम - रात 8.08 बजे
अंबाला - रात 8.10 बजे
अमृतसर - रात 8.10 बजे
लुधियाना - रात 8.07 बजे
चंडीगढ़ - रात 8.04 बजे
लखनऊ - रात 07:56 बजे
वाराणसी - रात 07: 26 बजे
प्रयागराज - रात 07:31 बजे
आगरा - रात 08:07 बजे
अलीगढ़ - रात 08:06 बजे
मेरठ - रात 08:05 बजे
गोरखपुर - रात 07:47 बजे
कानपुर - रात 07:35 बजे
मथुरा - रात 08:08 बजे
मुंबई - रात 08:47 बजे
पटना - रात 07:42 बजे
देहरादून - रात 08:00 बजे
जयपुर - रात 08:17 बजे
भोपाल - रात 08:54 बजे
इंदौर - रात 08:09 बजे
नोट: अन्य बड़े शहरों में 24 अक्टूबर, रविवार को होने वाले चंद्रोदय का समय हम अपडेट करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
