Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
करवा चौथ के दिन शाम के समय कैसे करें पूजा?
चंद्रमा दिखाई देने पर थाली में रखा हुआ दीपक जलाएं और उस स्थान पर जाएँ जहाँ से आप चंद्रमा को अच्छे से देख सकें। ध्यान रहे कि आप पूजा की सारी सामग्री ले जाएँ जो आपने पहले से ही तैयार रखी है।
शाम के समय आप अलग पारंपरिक कपड़े पहनें और यदि आवश्यक हो तो पारंपरिक और आधुनिक कॉस्मेटिक्स लगायें उसके बाद रात में चंद्रमा की पूजा करके करवा चौथ का उपवास तोड़ने के लिए आवश्यक पूजा सामग्री अर्थात पूजा के लिए आवश्यक सामान रखा लें। इस सामान में शामिल है:

- साफ़ पानी से भरा हुआ एक बर्तन
- एक थाली जिसमें फल, मिठाईयां, नमकीन खाद्य पदार्थ, पैसे, अक्षत (कच्चे चांवल) का एक कटोरा, रोली (लाल चंदन), हल्दी और छोटा दीपक (मिट्टी से बना हुआ दीपक जिसमें तेल और रुई की बाती लगी हो) आदि।
- एक गोलाकार चालनी (छलनी)

चंद्रमा दिखाई देने पर थाली में रखा हुआ दीपक जलाएं और उस स्थान पर जाएँ जहाँ से आप चंद्रमा को अच्छे से देख सकें। ध्यान रहे कि आप पूजा की सारी सामग्री ले जाएँ जो आपने पहले से ही तैयार रखी है। ध्यान रहे कि इस समय आपके पति आपके साथ हों। यदि वे नहीं आ सके तो इस दौरान आप उनसे फोन पर जुडी रह सकती हैं।
पूजा की विविध सामग्री चढ़ाकर भगवान चंद्र देव की पूजा करें।
थाली में रखे हुए दिए और पूजा सामग्री से चंद्र भगवान की पूजा करें। चंद्रमा के प्रतिबिंब के चारों ओर आप थाली को गोलाकार घुमाकर चंद्रमा को दिया भी दिखा सकती हैं।
अपनी उँगलियों में थोड़ी अक्षत और हल्दी लेकर उसे चंद्रमा की दिशा में छिडकें।

उसके बाद चंद्रमा को पानी चढ़ाएं। इसके लिए पानी से भरे बर्तन को चंद्रमा की दिशा में पकड़ें और ज़मीन पर कुछ पानी उड़ेले। ध्यान रहे कि बर्तन में थोडा पानी बचा रहे क्योंकि उपवास तोड़ने के लिए इसी पानी की आवश्यकता होगी।
अंत में आँखें बंद करें और चंद्रमा से वो चीज़ मांगे जो आप चाहती हैं।

अब गोलाकार चालनी में से पहले चंद्रमा को देखें फिर अपने पति को देखें। आप चाहे तो इस चालनी में दिया भी रख सकती हैं हालांकि यह आवश्यक नहीं है क्योंकि पहले चंद्रमा की पूजा में आपने इसका उपयोग कर लिया है। अब आपके पति पानी के बर्तन से आपको पानी पिलाकर आपका उपवास तोड़ेंगे।

उसके बाद वे थाली में रखे हुए पदार्थों में से कुछ पदार्थ आपको अपने हाथों से खिलाकर रस्म को समाप्त करते हैं। आप अपने पति के पैर छोकर उनका आशीर्वाद भी ले सकती हैं। (यदि आपके पति भी उपवास रखते हैं तो आप उसी प्लेट से उन्हें कुछ खिलाकर और पानी पिलाकर उनका उपवास तोड़ें)

उसके बाद आप वह थाली अंदर ले जाएँ और अपनी सास को कुछ खिलाएं। फिर उनके पैर छू कर उनका आशीर्वाद लें। आपकी सास आपको यह कहकर आशीर्वाद देंगी, “सदा सुहागन रहो, अखंड सौभाग्यवती भव:”। (अर्थात- भगवान तुम्हारे पति को लंबी उम्र दे, और आपको तथा आपके परिवार को अच्छे भाग्य का आशीर्वाद मिल जाता है) करवा चौथ की रस्म अब खत्म होती है। आप परिवार के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद उठा सकती हैं।

पति पत्नी एक दूसरे को उपहार भी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
