Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Peacock Feather: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए इस जगह रखें मोर का पंख

मोर भारत देश का राष्ट्रीय पक्षी है। जिसे देख बच्चों से लेकर बड़ों का दिल खुश हो जाता है। खासकर बारिश के मौसम में मोर का पंख फैलाकर नाचना लोगों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करता है। हिंदू धर्म में भी मोर को काफी शुभ माना जाता है। हमने अक्सर भगवान कृष्ण को मोर का पंख बहुत पसंद है। उनके मुकुट में भी मोर का पंख हर समय विराजमान रहता है। लेकिन कृष्ण भगवान के अलावा कार्तिकेय भगवान, गणेश भगवान, इंद्र देव को भी मोर का पंख बहुत ज्यादा पसंद है। इन कारणों से भी हमारे शास्त्रों में मोर के पंख को काफी महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र में भी मोर के पंख का काफी महत्व है। वास्तु के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि मोर पंख को घर में रखने से कई फायदे होते हैं, लेकिन ये तभी संभव है जब मोर पंख को सही दिशा में रखा गया हो। ऐसे में अगर आपने भी अपने घर में मोर का पंख रखा है, जो एक बार ये जान लें कि घर में किस दिशा में मोर का पंख रखने से घर के सभी सदस्यों को इसका लाभ मिलता है। तो आइए जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस दिशा में रखना चाहिए मोर का पंख...
- अपने वैवाहिक जीवन में खुशियां भरने के लिए आप बेडरूम में मोर का पंख रखते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से आप दोनों के रिश्ते में गहराई आती है और प्यार भी बढ़ता है।
- अगर आपके घर में आर्थिक स्थिति खराब चल रही है, तो आप घर के अंदर दक्षिण दिशा में मोर के कई पंखों का एक गुच्छा बनाकर रखें। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक समस्या दूर होगी। रखने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
- घर के लोगों के बीच अगर अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं, तो आप मोर के पंख से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। अपने घर के पूर्व दिशा में सात मोर पंखों को एक साथ रख दें। ऐसा करने से घर में सुख और शांति दोनों बनी रहती है।
- आप अपने बच्चों के स्टडी टेबल पर मोर का पंख रख सकते हैं। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से उनका पढ़ाई में ज्यादा मन लगता है। और पढ़ाई में वो आगे बढ़ पाते हैं। क्योकि मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन है, और ये ज्ञान की देवी सरस्वती से भी संबंधित होता है।
- वास्तु के मुताबिक घर में मोर का पंख रखने से घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालना चाहते है तो मोर के पंख को अपने घर में जरूर रखें। ताकि घर में फैल रही नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में मदद मिल सकें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
