Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें कौन है धीरेन्द्र शास्त्री और क्यों लोकप्रिय हो रहा है बागेश्वर धाम

मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम इन दिनों काफी चर्चा में है। बागेश्वर धाम एक मंदिर है और यहां के मुख्य पुरोहित हैं 26 वर्षीय धीरेन्द्र शास्त्री जिनकी लोकप्रियता काफी तेजी से फ़ैल रही है। इनका बहुत बड़ा फैन बेस बन गया है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।
इनकी सभा लगती है जिसमें श्रद्धालु अपनी समस्या लेकर जाते हैं। धीरेन्द्र शास्त्री उनकी समस्या का हल पहले से ही एक कागज पर लिखकर रख देते हैं जिसकी वजह से श्रद्धालु हैरत में पड़ जाते हैं। बहुत सारे लोग धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा लगाए जा रहे दरबार को आडंबर मानकर जांच करने पहुंच गये लेकिन आजतक कोई ठोस सबूत या कारण नहीं दे मिल पाया है। फिलहाल धीरेन्द्र शास्त्री की लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आइये जानते हैं की क्या है बागेश्वर धाम की लोकप्रियता की वजह और कौन हैं धीरेन्द्र शास्त्री?

धीरेन्द्र शास्त्री का परिचय
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्णा गर्ग जिन्होंने बाद में अपना नाम बदल के धीरेन्द्र शास्त्री कर लिया। इन्हें सबसे युवा संत माना जाता है। इनकी माँ सरोज गर्ग और पिता करपाल गर्ग हैं। शास्त्री जी को अध्यात्म की प्रेरणा अपने दादा भगवान् दास गर्ग से मिली जो एक सिद्ध संत थे और निर्मोही अखाड़ा से जुड़े थे। इनका धीरेन्द्र शास्त्री पर गहरा प्रभाव पड़ा।

धीरेन्द्र शास्त्री कैसे करते हैं समस्याओं का समाधान?
धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में लोग अपनी समस्या लेकर जाते हैं। पहली अनबूझ पहेली तो ये है कि धीरेन्द्र शास्त्री को फरियादी का नाम कैसे पता चल जाता है क्योंकि अकसर धीरेन्द्र शास्त्री फरियादी का नाम लेकर बात करते हैं। फरियादी की समस्या सुनने से पहले धीरेन्द्र शास्त्री एक पेज पर पहले से ही उस परेशानी का समाधान लिख कर दे देते हैं। दूसरी आश्चर्य में डालने वाली बात ये है कि अगर किसी के ऊपर भूत प्रेत हो तो धीरेन्द्र शास्त्री उस भूत या प्रेत से बात करते दिखे हैं। लोग मानते हैं कि धीरेन्द्र शास्त्री के पास कोई दैविक शक्ति है। सच्चाई क्या है ये अभी तक कोई नहीं जान पाया है, अलबत्ता जांच करने वाले लोग उल्टा हास्य का पात्र बन जाते हैं।

महिला की चेन की चोरी और शास्त्री का चमत्कार
एक बार एक महिला ने अर्जी लगायी की दरबार में ही किसी ने उसके सोने की चेन चुरा ली है। धीरेन्द्र शास्त्री ने पर्ची खोली और पढ़ते हुए बोले की सुनीता नाम की एक महिला ने चेन चुराई है और वो अभी दरबार के बाहर खड़ी है। इस घटना के बाद भक्तों और अर्जी लेकर आने वालों के बीच आश्चर्य और सम्मान मिश्रित भावनाएं दौड़ गयीं।

धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर भी है दर्ज
महाराष्ट्र की एक संस्था ने धीरेन्द्र शास्त्री के ऊपर फरेब और फ्रॉड का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। इनका कहना था कि नागपुर के एक सम्मलेन में जब धीरेन्द्र शास्त्री को चमत्कार दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया तो धीरेन्द्र शास्त्री भाग खड़े हुए। हालांकि धीरेन्द्र शास्त्री ने एक वीडियो के जरिये सफाई दी थी कि वो भागे नहीं थे और जिनको भी मिलना हो वो उनसे रायपुर में आकर मिल सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
