तो इस वजह से पोल्का डॉट हमेशा रहता है ट्रेंड में, जानकार आप भी ले आएंगे पोल्का ड्रेसेस

विश्वास और अन्धविश्वास के बीच में बहुत ही बारीक लकीर होती है। कई लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में इन बातों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। घर से बाहर निकलते वक्त पीछे से किसी का टोकना अच्छा नहीं माना जाता है तो वहीं व्यक्ति के ऊपर किसी चिड़िया की बीट गिरना शुभ हो जाता है। क्या आप जानते हैं आपके कपड़ों से जुड़ी हुई भी कई मान्यताएं हैं जो भारत में ही नहीं दूसरे देशों में भी मशहूर है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन मतों के बारे में।

अगर पहन लें उल्टे कपड़े

अगर पहन लें उल्टे कपड़े

अगर आप गलती से कोई कपड़ा उल्टा पहन लेते हैं तो वो दिन आपके लिए भाग्‍यशाली हो सकता है। मगर सोने से पहले तक आपको अपनी उस गलती का एहसास ना हो।

अगर कोई आपकी गलती निकालता है तो बस मुस्‍कुरा दें और खुश रहें। अपनी गलती को ठीक करने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने कपड़ों को सीधा करके पहन लेंगे तो आपका गुडलक खत्म हो सकता है।

जुराबों के साथ भी यही मान्यता जुड़ी हुई है। अगर अनजाने में ही आप जुराबें उलटी पहन लेते हैं तो ये भी शुभ संकेत है। आप अपना गुडलक बनाये रखने के लिए पूरे दिन उल्टी जुराबें ही पहने रहें।

कपड़ों में लगे बटन से जुड़े अंधविश्‍वास

कपड़ों में लगे बटन से जुड़े अंधविश्‍वास

अगर आपके कपड़ों में बटनों की संख्या विषम है तो ये आपके लिए सौभाग्‍य लेकर आ सकता है। वहीं अगर आपके कपड़ों में सम संख्या के बटन हैं तो आप उसमें एक और बटन लगा लें।

बटन के लेनदेन को भी हमेशा से ही भाग्‍य से जोड़कर देखा जाता रहा है। ये लंबी और मजबूत दोस्‍ती का प्रतीक है।

अगर आपको कोई बटन मिलता है तो उसे अपने पास रख लें। इसे अपनी जेब में रखना भाग्‍यशाली होता है। इतना ही नहीं बटन से भरा हुआ जार भी सौभाग्‍य लेकर आता है।

अपनी जेब में एक सिक्‍का रखना

अपनी जेब में एक सिक्‍का रखना

किसी भी नए कपड़े की जेब में सिक्‍का रखें। इस सिक्‍के को कभी खर्च नहीं करना चाहिए। ऐसा करना भी भाग्‍यशाली माना जाता है।

पोल्‍का डॉट वाले कपड़ों से जुड़ी मान्यताएं

पोल्‍का डॉट वाले कपड़ों से जुड़ी मान्यताएं

पूरी दुनिया में पोल्का डॉट से जुड़ी मान्यता भी मशहूर है। कहा जाता है कि पोल्‍का डॉट वाले कपड़े पहनने से समृद्धि आती है। छोटी छोटी गोल आकृतियां जीवन में आने वाले धन के अत्‍यधिक प्रवाह का संकेत देती हैं।

अगर कोई महिला धन लाभ चाहती है तो उसे पोल्‍का डॉट वाले कपड़े पहनने चाहिए। पुरुषों को भी समृद्ध बनने के लिए पोल्‍का डॉट पैटर्न वाले कपड़े पहनने चाहिए। यहां तक कि महिलाएं पोल्‍का डॉट के गहने भी पहन सकती हैं।

Desktop Bottom Promotion