Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Happy Birthday: अगस्त में जन्मे लोगों की ये खास क्वालिटी इन्हें बनाती है दूसरों से बिल्कुल अलग
किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में उसके जन्म के माह के आधार पर काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। आज जानते हैं कि अगस्त में जन्मे लोगों की शख्सियत कैसी होती है। अगस्त में पैदा हुए लोग काफी मजेदार और दूसरों से अलग होते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है और जो मन में होता है वही इनके चेहरे पर भी झलकता है। अगर आपकी दोस्ती किसी ऐसे व्यक्ति से है जिनका बर्थडे अगस्त महीने में आता है तो यहां बताई जाने वाली क्वालिटी से आप वाकिफ होंगे।

पर्सनल स्पेस
अगस्त में जन्मे लोगों को अपना पर्सनल स्पेस चाहिए होता है। ये काफी प्राइवेट रहते हैं और जल्दी लोगों के सामने खुलते भी नहीं हैं। ये उनके सामने ही सहज हो पाते हैं जो दिल के करीब हों और जिनपर पूरी तरह से विश्वास हो। इन्हें अकेले रहने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। ये सबकी राय सुनते हैं लेकिन फैसले अपने दम पर लेते हैं। अगस्त में पैदा हुए लोग बातें सबसे कर लेते हैं मगर भरोसा कुछ चुनिंदा लोगों पर ही कर पाते हैं।

बहस में पड़ना पसंद नहीं
अगस्त में जिन लोगों का बर्थडे आता है उन्हें आमतौर पर बहस करना अच्छा नहीं लगता है। मगर ये उन लोगों को गलत साबित करने से पीछे नहीं हटते हैं जो इनसे झूठ बोलते हैं। ये लोगों को पहचानने की गजब की शक्ति रखते हैं। अगर आप अगस्त में जन्मे किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं तो उनके सामने झूठ बोलने की गलती न करें। अगर आप कभी इनके साथ बहस में पड़ भी जाते हैं तो इनसे जीतने के बारे में न सोचें।

एकदम से फूट पड़ता है इनका इमोशन
इनका मूड स्विंग कई बार बहुत खराब होता है। इनके साथ मौजूद व्यक्ति के लिए उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। अगस्त में जन्मे लोग अपने इमोशन को सही ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और सामने वाले को इनका कटु बर्ताव झेलना पड़ जाता है।

किसी के सामने नहीं जाहिर कर पाते मन की बात
अगस्त में जिन लोगों का जन्मदिन आता है वो इस स्थिति को जानते होंगे। वो किसी के सामने बैठकर अपने मन की बात नहीं कह पाते हैं, उससे बेहतर ये लिखने का विकल्प चुन लेते हैं। इनकी लेखन क्षमता वाकई में बहुत शानदार होती है। किसी से कहकर अपने विचारों से अवगत कराना इन्हें असहज कर देता है।

नहीं शेयर करते अपनी प्रॉब्लम्स
ये लोग दूसरों को अपने संघर्ष या परेशानियों के बारे में नहीं बताते हैं। ये अपनी तकलीफों को खुद तक ही रखते हैं। ये किसी छोटी मोटी समस्या के बारे में फिर भी दूसरों से कह देंगे मगर जब कोई पहाड़ जैसी परेशानी होगी तो उसका जिक्र भी नहीं करेंगे।

जल्दी इम्प्रेस नहीं होते हैं
प्यार-मोहब्बत के मामले में इनके स्टैंडर्ड ऊंचे रहते हैं। ये सबके साथ दोस्ती नहीं करते हैं, ये उन्हीं को चुनते हैं जो इन्हें डिज़र्विंग लगते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि सभी लोग इनके बिहेवियर को नहीं समझ पाते हैं। अपनी दोस्ती के लिए जिन्हें चुनते हैं उनके लिए हर मुसीबत में खड़े रहने का हौसला रखते हैं। इन्हें ढोंगी लोगों से नफरत होती है। इन्हें दिल के साफ़ लोग अच्छे लगते हैं जो दोस्ती या फिर प्यार की इज्जत करते हों। इन्हें इम्प्रेस करने के लिए दिखावा करने की जरुरत नहीं है। ये सामने वाले व्यक्ति द्वारा दिल से किये काम की बहुत इज्जत करते हैं।

फालतू का पैसा खर्च करना और किसी दूसरे का खर्चा करना नहीं है पसंद
ये अपने हिसाब किताब के काफी पक्के होते हैं। अगस्त में जन्मे लोगों को आप कभी भी उधार में डूबा हुआ नहीं पाएंगे। ये आर्थिक रूप से पूर्ण आत्मनिर्भर होते हैं और इस वजह से पैसों का मैनेजमेंट बहुत अच्छे से कर लेते हैं।

इनसे जुड़े रहना है मुश्किल
अगस्त में जन्मे लोगों को अपनी लाइफ में बनाये रख पाना आसान नहीं है। ये बहुत कम टाइम स्पैन के लिए किसी के जीवन में आते हैं और अपना पूरा अटेंशन दे देते हैं। मगर उसके बाद ये चुपचाप उनके जीवन से दूर भी हो जाते हैं। ये फ्री स्पिरिट की तरह होते हैं, ये रिश्ते में नीरसता नहीं आने देते हैं।

अगस्त में जन्मे लोग होते हैं जिद्दी
ये लोग भले ही जीवन में कितनी बड़ी परेशानी झेल रहे हों, मगर ये अपना दुःख किसी दूसरे से शेयर नहीं कर सकते हैं। इनके अंदर ज्यादा ईगो होता है जिसकी वजह से ये अपना कमजोर पक्ष किसी को नहीं दिखाते हैं। ये बहुत जिद्दी होते हैं और चीजों को अपने ढंग से होता हुआ देखकर खुश होते हैं।

बहुत जल्दी आ जाता है गुस्सा
अगस्त में जन्मे लोग काफी स्मार्ट होते हैं लेकिन बेवकूफी भरे सवालों पर बहुत जल्दी चिढ़ जाते हैं। ये छोटी छोटी बातों पर खीझ जाते हैं और सामने वाले को उसका एहसास कराने में भी पीछे नहीं हटते हैं। इनका टेम्पर काफी हाई रहता है।

ये होते हैं सेल्फ मोटिवेटिड
अगस्त में पैदा हुए लोग खुद को समय समय पर प्रेरित करते रहते हैं। हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव आते हैं। ये कभी भी अपनी नाकामियों को खुद पर हावी होने नहीं देते हैं। खुद को प्रेरित करने का काम बखूबी जानते हैं।

होती है लीडर बनने की क्वालिटी
इनके सामने कैसी भी परिस्थिति हो ये अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हैं। ये मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। ये अंदर से बहुत दृढ़ होते हैं। इस माह जन्मे लोग काफी अच्छे लीडर बनते हैं।



Click it and Unblock the Notifications